अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार संधि’ (CITES) से वनतारा को मिला क्लीन चिट, अंतरराष...

अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार संधि’ (CITES) से वनतारा को मिला क्लीन चिट, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरी

पशु-संरक्षण के क्षेत्र में वनतारा ने कायम की नई मिसाल - CITES

अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार संधि’ cites से वनतारा को मिला क्लीन चिट अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरी 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- 
दुनिया भर में जंगली जीव-जंतुओं और पक्षियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अवैद्य व्यापार पर नजर रखने वाली संस्था ‘अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार संधि (CITES)’ ने गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा परियोजना और उससे जुड़ी दो संस्थाओं ‘ग्रीन ज़ूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिकवरी सेंटर’ (GZRRC) और ‘राधाकृष्ण टेम्पल एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट’ (RKTEWT) की बेहतरीन कार्यप्रणालियों और कामकाज की खुलकर सराहना की है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी वनतारा को क्लीन चिट दी थी.  

जांच रिपोर्ट में CITES ने कहा है कि दोनों संस्थान बहुत ही उच्च मानकों के आधार पर संचालित हो रहे हैं. यहां पशुओं के लिए आधुनिक बाड़े, चिकित्सीय देखभाल और उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इन संस्थानों ने पशु-चिकित्सा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं. एक कदम आगे बढ़कर रिपोर्ट में यह सलाह दी गई कि पशु चिकित्सा के अनुभव को इन संस्थानों को वैज्ञानिक समुदाय के साथ साझा करना चाहिए.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की वन्यजीव सुरक्षा और नियामक व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरी है, और वनतारा पशु-संरक्षण के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहा है. CITES ने कहा कि भारत सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि GZRRC और RKTEWT द्वारा की गई सभी पशु-आयात प्रक्रियाएं भारतीय कानूनों के अनुसार पूरी तरह वैध और पारदर्शी हों. 

संस्था ने जांच में पाया कि सभी पशु, CITES निर्यात या पुनः-निर्यात परमिट पर ही भारत लाए गए हैं. बिना परमिट के कोई भी पशु भारत नहीं लाया गया. इसके अलावा, किसी भी वाणिज्यिक उद्देश्य से पशुओं के आयात या बिक्री का भी कोई संकेत नहीं पाया गया. रिपोर्ट में खासतौर पर यह बताया गया कि कैसे वनतारा ने पारदर्शिता की कमी के चलते कैमरून से चिंपांज़ी का आयात रद्द कर दिया था.

 ये भी पढ़ेंः- Train Accident: बिलासपुर में मालगाड़ी के उपर चढ़ा पैसेंजर ट्रेन, 6 लोगों की मौत


 

संबंधित सामग्री

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

साहिबगंज जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक नाबालिग हिन्दू लड़की से शादी रचाई, लेकिन मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया.

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल