अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मु...

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया हैं. यह गिरफ्तारी बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूज़ा और उनकी पत्नी लिज़ेल डिसूज़ा को धमकी देने और रंगदारी मांगने के एक पुराने मामले में की गई हैं. यह केस वर्ष 2018 से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई हैं. 

27 जनवरी तक पुलिस हिरासत
गिरफ्तारी के बाद रवि पुजारी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने एस्प्लानेड कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया हैं. पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और साजिश की कड़ियों को खंगाल रही हैं. 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रवि पुजारी करीब पांच साल पहले अफ्रीकी देश सेनेगल से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था. तब से वह अन्य मामलों में जेल में बंद था, लेकिन रेमो डिसूज़ा से जुड़े इस रंगदारी केस में उसकी औपचारिक गिरफ्तारी अब जाकर की गई हैं. 

50 लाख रुपये की रंगदारी और लगातार धमकियां
पुलिस का कहना है कि इस मामले में पहले से आरोपी बनाए जा चुके सत्येंद्र त्यागी के इशारे पर रवि पुजारी ने रेमो डिसूज़ा को धमकियां दी थी. आरोप है कि अक्टूबर 2016 से फरवरी 2018 के बीच पुजारी ने रेमो, उनकी पत्नी लिज़ेल और उनके मैनेजर को कई बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी. कॉल्स के जरिए फिल्म ‘डेथ ऑफ अमर’ की रिलीज जल्दी करने का दबाव बनाया गया और मामला “सेटेल” करने के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई.

फिल्म विवाद से जुड़ा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2018 में रेमो डिसूज़ा और सत्येंद्र त्यागी के बीच ‘अमर मस्ट डाई’ नामक फिल्म को लेकर एक समझौता हुआ था. बाद में फिल्म के अधिकार और पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद गहराता चला गया. सत्येंद्र त्यागी का दावा था कि उसने फिल्म में निवेश किया था और उसे करीब 5 करोड़ रुपये मिलने थे, जो रेमो की ओर से नहीं दिए गए.

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
मुंबई पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में रवि पुजारी की भूमिका कितनी गहरी थी और क्या धमकी वसूली के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं. 

यह भी पढ़े: Basant Panchami 2026: आज ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
 

संबंधित सामग्री

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

झारखंड

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई