एक ही हादसे में चली गई दो सितारों की जान, तेलुगु इंडस्ट्री को बड़ा झटका.. 31 साल के एक्टर की मौत

एक ही हादसे में चली गई दो सितारों की जान, तेलुगु इंडस्ट्री को बड़ा झटका.. 31 साल के एक्टर की मौत

एक ही हादसे में चली गई दो सितारों की जान तेलुगु इंडस्ट्री को बड़ा झटका 31 साल के एक्टर की मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई हैं. अभिनेता और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के.भरत कांत का एक सड़क हादसा में निधन हो गया. इस हादसे में उनके साथ मौजूद सिनेमेटोग्राफर और यूट्यूब आर्टिस्ट जी.साई त्रिलोक की भी जान चली गई. दोनों की उम्र महज 31 साल थी.

जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के हैदराबाद के पास आदिबाटला इलाके में आउटर रिंग रोड पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि भरत कांत कार चला रहे थे. एग्जिट-12 के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर के पिछले हिस्से को भी भारी नुकसान पहुंचा जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौत पर ही मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लंबी ड्राइव के कारण थकान को हादसे की वजह माना जा रहा हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. मामले की जांच जारी हैं. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक नेल्लोर जिला के रहने वाले थे और किसी काम से हैदराबाद जा रहे थे.

भरत कांत तेलुगु इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बना रहे थे. उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों और डिजिटल प्रोडक्ट्स में काम किया था. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी. वहीं साई त्रिलोक कैमरे के पीछे अपनी क्रिएटिविटी के लिए जाने जाते थे और कई डिजिटल प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए थे. दोनों कलाकारों की अचानक मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर हैं.

यह भी पढ़े: रिम्स में वेतन को लेकर बवाल, बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे निदेशक कार्यालय
 
संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक