न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित सोलुखुम्बु में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर हो गई है. यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ है. इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई है. एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार, फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे खुम्बू पासांग ल्हामू में हेलीपैड पर उतरने के दौरान आपस में टकरा गए. दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए. इस हादसे के बाद आग लगने की कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
हादसे में एक विदेशी नागरिक के मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन घायल व्यक्ति की राष्ट्रीयता का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. घायल को उपचार के लिए प्रभु एयर के हेलीकॉप्टर से लुकला ले जाया गया. फिलहाल हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास देवघर पहुंचे, विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ की पूजा-अर्चना