न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की वोटिंग का सिलसिला 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के साथ खत्म हो जायेगा. इसके बाद पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. लेकिन उससे पहले देश की जनता को बेसब्री से इन्तजार है Exit Poll का, जो कल जब पश्चिम बंगाल की वोटिंग समाप्त हो जाएगी उसके बाद जनता का मूड कैसा हो सकता है, इसकी एक झलक का सभी को इन्तजार है. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में जिस तरह से रिकॉर्ड मतदान हुआ है, उससे कम से कम इन दोनों राज्यों में जनता का मूड क्या है, यह जानने की उत्सुकता अब पूरे देश को है, Exit Poll एक संकेत जरूर देने का काम करेगा कि इन दोनों राज्यों में जनता ने किसे सत्ता सौंपने का मूड बनाया है. क्या यहां सत्ता परिवर्तन होगा, या फिर सत्ता की बागडोर सत्ताधारियों के हाथ में बरकरार रहेगी, लोगों की नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं.
29 अप्रैल को वोटिंग समाप्त होने के बाद ही Exit Poll टीवी चैनलों और वेब पोर्टल पर प्रसारित किए जाएंगे. लेकिन चुनाव आयोग ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं कि जब तक वोटिंग की पूरी प्रक्रिया समाप्त नहीं हो जाएगी तब तक Exit Poll प्रसारित नहीं किए जाएंगे. वोटिंग समाप्त होने का समय शाम 6 बजे तक अवश्य है लेकिन इस समय तक अगर मतदान केन्द्रों पर मतदाता मौजूद रहते हैं तो उन्हें वोटिंग करने की अनुमति रहती है. इसलिए वोटिंग 6 बजे के बाद तक चलती रहती है. उम्मीद है कि कल वोटिंग के दौरान चुनाव आयोग निर्देश जारी करे कि कितने बजे Exit Poll प्रसारित किया जा सकता है.
बता दें कि असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को ही वोटिंग समाप्त हो गई थी, इन तीन राज्यों के लोगों को काफी लम्बा, करीब एक महीने का इन्तजार चुनाव परिणाम के लिए करना पड़ रहा है. इस नाते भी इन तीनों राज्यों की जनता के लिए यह Exit Poll मन को सुकून देने का काम करेगा कि यहां होने वाला क्या है.
इन तीनों राज्यों की वोटिंग के बाद तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. इसी दिन पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हुई थी. उस दिन दोनों राज्यों में बम्पर ही नहीं, ऐतिहासिक वोटिंग हुई थी. इतनी वोटिंग इससे पहले इन दोनों राज्यों में इससे पहले कभी नहीं हुई है. अब पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होने वाला है.
कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान?
- पुडुचेरी - 89.87%
- असम - 85.91%
- केरल - 78.27%
- तमिलनाडु - 84.69%
- पश्चिम बंगाल - 92.88% (प्रथम चरण)
इन पांचों राज्यों में पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे
असम (126)
- एनडीए - 75 इंडी गठबंधन 50
केरल (140)
पुडुचेरी (30)
- एनडीए - 16 इंडी गठबंधन - 9
तमिलनाडु (234)
- डीएमके - 159 एआईएडीएमके - 75
पश्चिम बंगाल (294)
यह भी पढ़ें: पंजाब के पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, एक अज्ञात शव बरामद