न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यग्रता और जल्दीबाजी दिखाई है. ट्रंप ने भले ही कहा था कि वह अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर हमला करेंगे, लेकिन वह अपने वादे पर टिक नहीं पाए और उन्होंने ईरान पर मिसाइलें बरसा दी हैं. जबकि इसी बीच ईरान के साथ समझौते की भी बातें सामने आ रही थीं, लेकिन दोनों ओर से तनाव के कारण बात आगे नहीं बढ़ पाई और अब अमेरिका ने अपनी ही बात से पीछे हटते हुए ईरान पर मिसाइलें बरसा दी हैं. अमेरिका का यह हमला ईरान के रणनीतिक केशम द्वीप पर हुआ है.
बता दें कि मंगलवार को अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान होना है और ठीक इसी समय अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नया हमला बोला है. अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी दी कि अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप को निशाना बनाया है. बता दें कि केशम द्वीप रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित है.
यह भी पढ़ें: धन संबंधी मामलों में इन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, रुके हुए काम भी बनते हुए दीख रहे हैं