UPI पर MDR

जनवरी, 2027 तक टल सकती है UPI पर MDR की नई व्यवस्था! व्यापार जगत ने NPCI से मांगा थोड़ा समय

UPI भुगतान के लिए जो अलग शुल्क दर तय की गई हैं, उसको लेकर कारोबारियों और पेमेंट कंपनियों में असमंजस बना हुआ है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जनवरी, 2027 तक टल सकती है UPI पर MDR की नई व्यवस्था! व्यापार जगत ने NPCI से मांगा थोड़ा समय

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: UPI से ट्रैंजेक्शन पर लगने वाली मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) 15 अक्टूबर से लागू होने की घोषणा की गई थी. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि यह प्रस्तावित व्यवस्था फिलहाल टाली जा सकती है और इसकी शुरुआत 15 अक्टूबर से न होकर, अगले साल जनवरी से हो सकती है. 

खबर है कि देश के व्यापारी संगठनों और डिजिटल पेमेंट इंडस्ट्री से जुड़े पक्षों ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मांग की है कि इसे तुरंत लागू नहीं किया जाए, बल्कि इसकी शुरुआत के लिए थोड़ा समय दिया जाए. इस मुद्दे पर वित्त मंत्रालय के साथ भी चर्चा जारी है. इन चर्चाओं का क्या नतीजा होगा, हो सकता है NPCI जल्द ही इस पर अपना रुख स्पष्ट करेगा.

अगर सीधे-सादे शब्दों में कहा जाए तो यूपीआई पर एमडीआर के लिए इंडस्ट्री अपनी तैयारी के लिए और समय चाहता है. ताकि वह जरूरी तकनीकी और परिचालन तैयारियों को व्यवस्थित कर ले. इतना ही नहीं, UPI भुगतान के लिए जो अलग शुल्क दर तय की गई हैं, उसको लेकर कारोबारियों और पेमेंट कंपनियों में असमंजस बना हुआ है. गुरुवार को जीएसटी को लेकर वित्त मंत्रालय की बैठक भी हुई है, लेकिन इस बैठक से ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जो यूपीआई पेंमेंट की नई व्यवस्था से जुड़ा हो. 

यूपीआई पर एमडीआर को लेकर इंडस्ट्री की बड़ी चिंता यह भी है कि त्यौहारी सीजन शुरू हो चुके हैं. पहले दशहरा और फिर दीपावली की खरीदारी का दौर शुरू होगा. त्यौहारी सीजन में डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल ज्यादा हो सकता है. ग्राहक ज्यादा खऱीदारी करेंगे तो व्यापारियों की लागत में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. यह भी एक चिंता का विषय है. इन्हीं सब चिन्ताओं को लेकर व्यापार जगत थोड़ा और समय चाहता है ताकि अपनी व्यापारिक व्यवस्था तथा व्यावहारिक विकल्प तलाश सके.

यह भी पढ़ें: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026