शुभेन्दु अधिकारी के पीए के हत्यारों ने की ऐसी चूक, पुलिस का उन तक पहुंचा हो गया ...

शुभेन्दु अधिकारी के पीए के हत्यारों ने की ऐसी चूक, पुलिस का उन तक पहुंचा हो गया आसान! कौन-सा सुबूत लगा है पुलिस के हाथ?

शुभेन्दु अधिकारी के पीए के हत्यारों ने की ऐसी चूक पुलिस का उन तक पहुंचा हो गया आसान कौन-सा सुबूत लगा है पुलिस के हाथ

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल की चुनावी हिंसा में राज्य के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के पीए की जान चली गयी है. पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के दूसरे ही दिन हत्यारों ने शुभेन्दु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ को गोलियों से भून डाला था. चंद्रनाथ रथ की इस जघन्य हत्या से पूरा देश स्तब्ध रह गया था. आज तक यह सवाल लोगों के मन में गूंज रहे हैं कि आखिर हत्यारों का क्या हुआ? वे अभी तक पुलिस की जद में क्यों नहीं आए हैं? परन्तु अब तो ताजा खबर आ रही है कि चंद्रनाथ झा के हत्यारों ने हत्या करते वक्त ऐसी गलती कर दी है, जिससे पुलिस का उन तक पहुंचना आसान हो गया है.

चंद्रनाथ रथ की हत्या के तीन दिन बाद विशेष जांच दल (SIT) के हाथ कुछ सुबूत लगे हैं. जो यह बताता है कि अपराधी किस रास्ते से भागे थे. इतना ही नहीं, अपराधियों के जुड़े ठोस डिजिटल सुबूत भी एसआईटी के हाथ लगे हैं. जो जानकारी सामने आ रही है इस जघन्य वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों ने एक बड़ी गलती की है. और उनकी यह गलती उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का बड़ा जरिया बन सकती है. अपराधियों की यह चूक यूपीआई भुगतान से जुड़ी गलती है, जो अब उन पर भारी पड़ने वाली है.

भागते समय बालीटोल ब्रिज पार करते समय किया था यूपीआई भुगतान

जानकारी के अनुसार, अपराधी भागते वक्त जिस कार का इस्तेमाल किया था, वह बाली टोल ब्रिज को पार किया था. इसी दौरान उन्होंने टोल टैक्स का भुगतान नकद देने के बजाय यूपीआई के माध्यम से किया था. अब पुलिस उस बैंक खाते और मोबाइल नंबर की गहन जांच कर रही है. जिससे यह ट्रांजैक्शन हुआ था. आज के विकसित तकनीकी युग में यह कितना बड़ा सुराग हो सकता है, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. क्योंकि इससे उस व्यक्ति की पहचान ही उजागर हो जायेगी जो सीधे तौर पर इससे जुड़ा हुआ है. उस व्यक्ति की पहचान उजागर होने के बाद और उस तक पहुंचने के बाद कौन-कौन से 'छुपे हुए चेहरे' बेनकाब होने वाले हैं, इसके लिए थोड़ा इन्तजार तो करना होगा.  फिलहाल, एसआईटी डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर सभी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है. 

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय दादागीरी पर लगाम का प्रयास तो नहीं पीएम मोदी की भावुक अपील? लाल बहादुर शास्त्री ने भी ऐसा ही कुछ कहा था

संबंधित सामग्री

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर