न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा सामने आया है. एक अंदा मर्डर केस में 27 दिन के बाद एक अज्ञात शव को बरामद किया गया था. शव को पहचान करना बड़ा मुश्किल था.
मामला चंदौसी थाना क्षेत्र के चुन्नी मेहल्ले का बताई जा रही है. एक राहुल नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था जूते चप्पल बेचने का काम करता था. पुलिस जांच में सामने आया राहुल की पत्नी रुबी मोहल्ले के ही एक गौरव नाम के लड़के से प्रेम करती थी.
घटना 17-18 तारीख की बताई जा रही है. रात के करीब 11 बजे महिला अपने प्रेमी को अपना घर बुलाती है करीब 2 बजे राहुल घर पहुंचता है और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखता है. इस बीच दोनों में बकझक भी हो जाती है. इसी बीच महिला एक लोहे के रॉड से राहुल के सर पर वार कर देता है. जिससे राहुल की मौके पर ही मौत हो जाती है.
हत्या के बाद शव को ठिकाना लगाने की योजना बनाई जाती है. गौरव कटर मशीन का जुगाड़ करता है. अगले दिन दोनों ने मिलकर राहुल को हाथ पैर काट कर बाजार से दो काले बैग लाकर हाथ पैर को भर देता है और 50 किलोमीटर दूर राजघाट गंगा में बहा देता है वहीं दूसरा काला बैग धड़ भरकर चुन्नी मोहल्ले के पास इदगाह के पीछे खेत में फेंक देता है.
24 को महीला चंदौशी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाती है, फिर 15 दिसंबर को इदगाह के पीछे सड़ी गली लाश मिलने की सूचना मिलती है. जिसमें न तो शव का सिर था और न ही धड़ सिर्फ खाल बच गया था.
पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो बैग में मिली टी शर्ट के आधार पर रुबी से पूछताछ की गई जिसने शव को पहचानने से इनकार कर दिया. लेकिन बाद में फिर कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कूबूल लिया. पुलिस फौरन रुबी व उसके प्रमी को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में शामिल कटर मशीन सारा कुछ बरामद कर लिए गए.
ये भी पढ़ेंः- अरावली पहाड़ी की नई परिभाषा आई सामने, अब 100 मीटर से कम उंचाई वाली पहाड़ी नहीं होगी इसमें शामिल, विवाद का कारण..