बॉक्स ऑफिस में 'तेरे इश्क में' ने मचाया बवाल, धनुष ने की रजनीकांत की बराबरी, कृत...

बॉक्स ऑफिस में 'तेरे इश्क में' ने मचाया बवाल, धनुष ने की रजनीकांत की बराबरी, कृति सेनन ने भी बनाया रिकार्ड

बॉक्स ऑफिस में तेरे इश्क में ने मचाया बवाल धनुष ने की रजनीकांत की बराबरी कृति सेनन ने भी बनाया रिकार्ड 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
इस वर्ष सैयारा, एक दीवाने की दीवानियत औऱ फिर अब तेरे इश्क में, वर्ष 2025 में ये लव स्टोरी फिल्म धमाकेदार साबित हो रही है. इसी कड़ी में धनुष व कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने धमाकेदार एंट्री की है. पहले ही दिन इस फिल्म ने न सिर्फ ट्रेड को सरप्राइज किया बल्कि फिल्म ने दोनों एक्टर्स के तगड़े रिकार्ड भी बनाकर दिए. 

रजनीकांत की कर ली बराबरी  
तेलगू व कन्नड़ इंडस्ट्री के हीरोज ने कई हिंदी फिल्म में अच्छा परफार्म किया है, लेकिन रजनीकांत के बाद से कोई भी तमिल स्टार हिंदी ऑडियंस में इस तरह का भौकाल नहीं मचाया है. एकमात्र रजनीकांत हैं जिन्होने हिंदी सिनेमा में डबल डिजीट में ऑप्निंग की है. 2018 में आई फिल्म 2.0 ने हिंदी में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी. पर इसके बाद से कोई भी तमिल स्टार हिंदी में तगड़ा कमाल नहीं कर पाया है. अब जाकर धनुष ने डबल डीजिट ओपनिंग करने वाले दूसरे तमिल स्टार बन गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार तेरे इश्क में ने हिंदी में लगभग 15-16 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया है. घनुष का अभी तक का बेस्ट ओपनिंग कलेक्शन फिल्म रांझना में थी. 2013 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में लगभग 5 करोड़ की ओपनिंग की थी. अब जाकर तेरे इश्क में ने रांझना के तीन गुणा से भी ज्यादा की ओपनिंग की है. 

कृति सेनन ने भी बनाया रिकार्ड  
यंग फैंस के फेवरेट में से एक कृति सेनन को बॉलीवुड में एक दशक से भी ज्यादा हो गए. उनकी सबसे हिट ओपनिंग वाली फिल्म प्रभाष की आदिपुरुष 36 करोड़ व शाहरूख की दिलवाले 21 करोड़ थी. इसके बाद उसकी तीसरी बड़ी फिल्म थी हाउसफुल-4 जिसमें ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16.50 करोड़ थी. कृति सेनन के मजबूत रॉल वाले सोलो फिल्मों में तेरे इश्क में सबसे बड़ी है. इससे पहले शहजादा, भेडिया, लुका-छुपी, तेरी बातों में उलझा जिया, जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में 10 करोड़ से भी कम की ओपनिंग की है. इस फिल्म में ट्रेड के साथ साथ कृति सेनन के काम को भी पसंद किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंः- बस एक शतक औऱ पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली के पास है सुनहरा मौका..

 

संबंधित सामग्री

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आया कोर्ट का फैसला, 5 आरोपी साक्ष्य के आभाव में बरी

झारखंड

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आया कोर्ट का फैसला, 5 आरोपी साक्ष्य के आभाव में बरी

हजारीबाग खास महल भूमि विवाद: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच तीखी नोक-झोंक

झारखंड

हजारीबाग खास महल भूमि विवाद: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच तीखी नोक-झोंक

BREAKING: अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा 

BJP प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक संपन्न, कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

झारखंड

BJP प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक संपन्न, कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

भाजपा ने की पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा, भावी कार्यक्रमों की योजना पर हुई विस्तृत चर्चा

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, फंदे से लटककर दे दी जान 

झारखंड

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, फंदे से लटककर दे दी जान