न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई हैं. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है, जिसके बाद ईवीएम के वोट खोले जाएंगे. दक्षिण भारत के इन तीन अहम क्षेत्रों में आज यह साफ हो जाएगा कि सत्ता किसके हाथों में जाएगी.
केरलम: UDF (कांग्रेस) की जीत
पुडुचेरी: NDA की जीत
तमिलनाडु: विजय की पार्टी TVK जीती.
तमिलनाडु: त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई दिलचस्पी
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था. इस बार राज्य में 85% से ज्यादा रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जो जनता के उत्साह को दर्शाता हैं. चुनावी मैदान में डीएमके के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन और AIADMK-BJP के एनडीए के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी ‘टीवीके’ की एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया हैं.
TVK सबसे आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, राज्य की कुल 234 सीटों में से TVK सबसे आगे चल रही हैं. मतगणना अभी जारी हैं.
शुरुआती रुझानों में DMK और TVK में टक्कर
तमिलनाडू में शुरुआती रुझानों में डीएमके ने 29 सीटों पर बढ़त बना ली है तो नई नवेली विजय की पार्टी ने 8 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि एडीएके सिर्फ तीन सीटों पर आगे चल रही हैं.
एग्जिट पोल में टीवीके को बड़ी बढ़त मिलने के संकेत मिले है, जिससे यह सवाल और बड़ा हो गया है कि क्या विजय राजनीति में ‘ब्लॉकबस्टर’ एंट्री कर पाएंगे या पारंपरिक दल अपनी पकड़ बनाए रखेंगे.
पुडुचेरी: NDA की सत्ता पर सवाल
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें 89.97% का भारी मतदान दर्ज किया गया. फिलहाल यहां एनडीए गठबंधन की सरकार है, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी कर रहे हैं. आज के नतीजे तय करेंगे कि NDA अपनी सत्ता बरकरार रख पाएगा या यहां कोई नया राजनीतिक समीकरण उभरकर सामने आएगा.
मतगणना के लिए मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में कड़ा सुरक्षा इंतजाम किया गया है, जहां कई अहम सीटों की गिनती हो रही हैं.
पुडुचेरी में बीजेपी ने बनाई बढ़त
पुडुचेरी में बीजेपी ने 5 सीटों पर बनाई बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ती हुई दिख रही हैं.
केरल: LDF की हैट्रिक या UDF की वापसी?
केरल की 140 विधानसभा सीटों पर भी आज मतगणना जारी हैं. 9 अप्रैल को हुए मतदान में 78% से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई थी. इस चुनाव में कुल 883 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली LDF सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जो राज्य के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रहा है, जबकि NDA राज्य में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की कोशिश में हैं.
केरल में यूडीएफ की फिफ्टी, एलडीएफ ने 18 सीटों पर बनाई बढ़त
केरल में शुरुआती रुझानों में यूडीएफ ने 50 सीटों पर बढ़त बना ली है तो एलडीएफ18 सीटों पर आगे बनी हुई है, जबकि बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 सीटों पर बढ़त बना ली हैं.
शुरुआती रुझानों में UDF ने 7 सीटों पर बनाई बढ़त
केरलम में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी हैं. शुरुआती रुझानों में यूडीएफ ने सत्तारूढ़ एलडीएफ को पछाड़ते हुए 7 सीटों पर बढ़त बना ली हैं.
केरल में मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 15,000 से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया हैं. सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में केरल में LDF ने 99 सीटों के साथ शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि UDF को 41 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के नतीजे न सिर्फ इन राज्यों की राजनीति तय करेंगे, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी इसका बड़ा असर पड़ सकता हैं. सुबह के शुरुआती रुझानों से ही तस्वीर साफ होने लगेगी कि दक्षिण भारत में किस दल का दबदबा कायम रहेगा.
शुरुआती रुझानों में UDF ने 7 सीटों पर बनाई बढ़त
केरलम में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी हैं. शुरुआती रुझानों में यूडीएफ ने सत्तारूढ़ एलडीएफ को पछाड़ते हुए 7 सीटों पर बढ़त बना ली हैं.
यह भी पढ़े: West Bengal Chunav Result 2026 LIVE: बंगाल की सत्ता पर होगा किसका कब्जा? ममता बनर्जी या BJP.. आज होगा फैसला