मुंबई मेट्रो में स्टंट ने बढ़ाई मुसीबत, वरुण धवन को मिली चेतावनी, यूजर्स बोले- ‘बॉर्डर 2’ का जोश?

मुंबई मेट्रो में स्टंट ने बढ़ाई मुसीबत, वरुण धवन को मिली चेतावनी, यूजर्स बोले- ‘बॉर्डर 2’ का जोश?

मुंबई मेट्रो में स्टंट ने बढ़ाई मुसीबत वरुण धवन को मिली चेतावनी यूजर्स बोले- ‘बॉर्डर 2’ का जोश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का जश्न मना रहे बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि मुंबई मेट्रो में किया गया एक स्टंट हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वरुण मेट्रो के अंदर पुल-अप्स करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि वरुण मेट्रो कोच के लोहे की रॉड से लटककर एक्सरसाइज कर रहे है जबकि आसपास अन्य यात्री भी मौजूद हैं.

मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन ने जारी किया चेतावनी संदेश
वरुण के इस स्टंट के बाद MMMOCL (मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए एक सख्त चेतावनी संदेश जारी किया. कैप्शन में लिखा गया कि "इस वीडियो के साथ आपकी एक्शन फिल्मों की तरह एक डिस्क्लेमर होना चाहिए था, वरुण धवन. कृपया महा मुंबई मेट्रो में ऐसा करने की कोशिश न करें. हैंडल्स लटकने के लिए नहीं बने हैं."

साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकतें ‘मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) एक्ट 2002’ के तहत अपराध मानी जाती हैं. इससे जुर्माना लग सकता है और गंभीर मामलों में जेल भी हो सकती हैं.

सोशल मीडिया पर मिला मिश्रित रिएक्शन
वरुण धवन के स्टंट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मेट्रो प्रशासन की तारीफ की और कहा कि नियम तोड़ने पर चाहे सेलिब्रिटी ही क्यों न हो, कानून सबके लिए समान हैं. वहीं कुछ फैन्स ने मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि क्या ये स्टंट फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का उत्साह दर्शा रहा हैं.

‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कर रही कमाल
वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’, जो 23 जनवरी को रिलीज हुई, अब तक 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं. इस फिल्म में वरुण के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अनन्या सिंह और मेधा राणा अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और यह 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल हैं.

यह भी पढ़े: Breaking News: जमशेदपुर से बड़ी खबर, लापता उद्यमी कैरव गांधी सकुशल बरामद, पुलिस ने बरही से ढूंढ निकाला
 
संबंधित सामग्री

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार