SRH vs PBKS मैच से पहले जानें हैदराबाद के मौसम का हाल, क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

SRH vs PBKS मैच से पहले जानें हैदराबाद के मौसम का हाल, क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

srh vs pbks मैच से पहले जानें हैदराबाद के मौसम का हाल क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
IPL 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भाटिया समयानुसार शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं मैच से पहले दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए शाम 7 बजे मैदान में आएंगे. होने वाले रोमांचक मुकाबले को लेकर दोनों टीम ने तैयारी पूरी कर ली है. इस सीजन में दोनों टीम काफी शानदार लय में नजर आ रही है. मुकाबले में दोनों टीम प्लेऑफ के बेहद करीब है.

इस सीजन में दोनों टीम के प्रदर्शन की बात करें तो, पंजाब किंग्स इस सीजन में प्रदर्शन के मामले में सबसे सफल टीम है. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं जिसमे से टीम को 6 मुकाबलों में जीत मिली है. दो मुकाबलों में टीम ने हार का सामना किया है. वहीं एक मुकाबला बिना की रिजल्ट के साथ समाप्त हुआ है. आज टीम अपना 10 मुकाबला खेलने के लिए हैदराबाद के मैदान में उतरेगी.

बात करें सनराइजर्स हैदराबाद की तो, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अभी तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं जिसमें से टीम को 6 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं चार मुकाबले में टीम ने हार का सामना किया है. आज टीम अपना 11वां मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतर रही है.  अब देखना यह है कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है.

तो चलिए होने वाले मुकाबले से पहले यह जान लेते है कि मैच के दौरान हैदराबाद का मौसम कैसा रहेगा. क्या मैच के दौरान बारिश होगी या सभी को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा और यदि पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा तो, पिच किसके पक्ष में रहेगी. क्या मैच में बल्लेबाजों का बल्ला बोलेगा या गेंदबाजों की रफ्तार और फिरकी रंग लाएगी. तो चलिए होने वाले मुकाबले से पहले जानते हैं हैदराबाद के मौसम का हाल और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.

हैदराबाद  के मौसम की तो बात करें तो, मौसम विभाग के दौरान हैदराबाद में आज का मौसम साफ रहेगा. मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. वहीं मैच के दौरान मौसम थोड़ा गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है.  वहीं हैदराबाद में आज का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.  दूसरी पारी में ओस का असर काफी ज्यादा हो सकता है, जिससे बल्लेबाजी आसान हो जाएगी और लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान रहेगा. खास बात यह है कि मैच के दौरान बारिश नहीं होगी ऐसे में सभी क्रिकेट प्रेमी को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा.

वहीं बात करें, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच की तो, यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों का साथ देती हुई नजर आती है.  यहां की पिच पर गेंद सभी उछाल के साथ बल्ले तक आती है. जिस वजह से इस मैदान में अच्छा स्कोर बनते हुए नजर आते हैं. वहीं गेंदबाज अगर सही लाइन और लेंथ बनाए रखें तो उन्हें भी मदद मिल सकती है. पिछले मैच में दिन के समय पिच का व्यवहार थोड़ा अलग था, लेकिन रात के मैच में हालात बदल सकते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (WK), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (C), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन.
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (WK), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (C), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैश्यक

यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ा  पेपर लीक मामले में जेल में बंद 166 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज HC में हुई सुनवाई

संबंधित सामग्री

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण

झारखंड

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण