अपर्णा यादव-प्रतीक यादव के तलाक की अटकलें तेज, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा राजनीतिक हलचल

अपर्णा यादव-प्रतीक यादव के तलाक की अटकलें तेज, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा राजनीतिक हलचल

अपर्णा यादव-प्रतीक यादव के तलाक की अटकलें तेज सोशल मीडिया पोस्ट से मचा राजनीतिक हलचल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के रिश्ते को लेकर बड़ा विवाद सामने आया हैं. प्रतीक यादव द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के बाद दोनों के तलाक की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया हैं.

प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावनात्मक और आरोपों से भरा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपर्णा यादव पर परिवार तोड़ने और रिश्तों को खराब करने का आरोप लगाया. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह जल्द ही अपनी पत्नी को तलाक देने जा रहे है और उनकी मानसिक स्थिति बेहद खराब हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपर्णा सिर्फ प्रसिद्धि और प्रभावशाली बनने की चाह रखती हैं. इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई. पोस्ट वायरल होते ही यह सवाल उठने लगे कि क्या वाकई यादव परिवार में एक और बड़ा पारिवारिक विवाद सामने आ रहा हैं.

हैकिंग का दावा, जल्द बयान की बात
इस पूरे मामले में अपर्णा यादव से जुड़े लोगों की ओर से सफाई दी गई हैं. उनका कहना है कि प्रतीक यादव का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है, जिस कारण विवादित पोस्ट डाली गई. साथ ही यह भी कहा गया कि अकाउंट में बदलाव नहीं हो पा रहा है और जल्द ही इस मामले में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा. फिलहाल न तो अपर्णा यादव और न ही प्रतीक यादव की ओर से मीडिया में कोई औपचारिक प्रतिक्रिया दी गई हैं. ऐसे में तलाक की खबरें सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े दावों तक सीमित हैं.

कौन है अपर्णा यादव?
अपर्णा यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सबसे छोटी बहू हैं. वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम है और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ी हुई हैं. राजनीति के अलावा अपर्णा एक प्रशिक्षित क्लासिकल और सेमी-क्लासिकल गायिका भी हैं. उन्होंने लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से संगीत की शिक्षा ली है और सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र से सराहना भी मिल चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन्स और पॉलिटिक्स में पोस्टग्रेजुएशन किया हैं.

कौन है प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं. वह सक्रिय राजनीति से दूर रहते है और मुख्य रूप से रियल एस्टेट व अन्य व्यवसायों से जुड़े हैं. प्रतीक अपनी हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल और लग्जरी कारों के कलेक्शन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. प्रतीक और अपर्णा की एक बेटी भी हैं.

यह भी पढ़े: 14 महीने में बदलेगी धनबाद की तस्वीर, 30 करोड़ से बनेगा गया अंडरपास पुल, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

संबंधित सामग्री

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

झारखंड

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार - रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर साधा बड़ा निशाना

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

झारखंड

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

झारखंड

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

झारखंड

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

सामान्य प्रेक्षक और अपर उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

देश-विदेश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार