ईरान में हालात बेहद तनावपूर्ण, एयरस्पेस बंद, एयर इंडिया-इंडिगो ने यात्रियों के ल...

ईरान में हालात बेहद तनावपूर्ण, एयरस्पेस बंद, एयर इंडिया-इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी की जारी

ईरान में हालात बेहद तनावपूर्ण एयरस्पेस बंद एयर इंडिया-इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी की जारी 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ईरान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. बीते 18 दिनों से सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध-प्रदर्शन जारी है, वहीं अमेरिका की ओर से संभावित हमले की आशंका ने हालात को और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया हैं. सुरक्षा स्थिति को देखते हुए ईरान को अपना एयरस्पेस बंद करना पड़ा है, जिसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा हैं. इस बीच भारत की प्रमुख विमानन कंपनियों एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की हैं.

एयरस्पेस बंद, वैकल्पिक रूट से उड़ानें
एयर इंडिया ने गुरुवार को जारी एडवाइजरी में कहा कि ईरान में लगातार खराब होती स्थिति और एयरस्पेस बंद होने के चलते उसकी उड़ानें अब वैकल्पिक रूट से संचालित की जा रही हैं. एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि रूट बदलने की वजह से उड़ानों में देरी हो सकती हैं. एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “ईरान में हालात बिगड़ने, एयरस्पेस बंद होने और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इस क्षेत्र से गुजरने वाली हमारी उड़ानें वैकल्पिक मार्ग अपना रही है, जिससे देरी संभव हैं.”

कुछ उड़ानें रद्द, यात्रियों से अपील
एयरलाइन ने यह भी बताया कि जिन उड़ानों का रूट बदलना संभव नहीं है, उन्हें रद्द किया जा रहा हैं. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें. एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और असुविधा के लिए कंपनी को खेद हैं.

इंडिगो की भी चेतावनी
इसी तरह इंडिगो एयरलाइंस ने भी ईरानी एयरस्पेस के अचानक बंद होने को लेकर एडवाइजरी जारी की हैं. इंडिगो के अनुसार, इस फैसले से उसकी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं. एयरलाइन ने कहा कि यह स्थिति उसके नियंत्रण से बाहर है और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद हैं. प्रभावित यात्रियों को लचीले रीबुकिंग विकल्पों के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई हैं.

कितनी देर तक रहेगा एयरस्पेस बंद?
जानकारी के मुताबिक, ईरान ने आधिकारिक अनुमति वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को छोड़कर अपने देश से आने-जाने वाली सभी उड़ानों के लिए एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया हैं. यह प्रतिबंध स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे तक दो घंटे से अधिक समय तक लागू रहने की बात कही गई है, हालांकि हालात को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता हैं. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका मध्य पूर्व में स्थित अपने ठिकानों से कुछ कर्मचारियों को हटा रहा हैं. वहीं, एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि तेहरान ने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो वह क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता हैं.

प्रदर्शन, इंटरनेट बंद और मार्शल लॉ
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार तेज होते जा रहे हैं. हालात को काबू में करने के लिए पूरे देश में मार्शल लॉ लगा दिया गया हैं. कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं. प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं. दावा किया जा रहा है कि मृतकों की संख्या हजारों में पहुंच सकती हैं. ईरान में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. 

यह भी पढ़े: 12 साल से कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जंग, गाजियाबाद के हरीश को इच्छामृत्यु देने पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आज

संबंधित सामग्री

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार