न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: IPL 2026 का 48वां का चेन्नई और दिल्ली के बीच खेला गया. मुकाबले में चेन्नई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की. मुकाबले में फिर एक बार चेन्नई के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला बोलता दिखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर की टीम के तरफ से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने नाबाद 87 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन में बढ़िया औसत के मामले में विराट कोहली को पछाड़ दिया है. भले ही संजु सैमसन मैच के दौरान अपने शतक से चूक गए थे. मगर उन्होंने एक खास फेहरिस्त में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, संजु सैमसन ने सीजन में 300 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में सबसे बढ़िया औसत हासिल कर ली है और इस मामले में उन्होंने सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है. अब तक सैमसन ने आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में 10 मैच खेलते हुए 402 रन बना लिए हैं और ये रन उन्होंने 57.43 के औसत से बनाए हैं. दूसरी ओर विराट कोहली के बल्ले से 54.14 के औसत से 379 रन निकले हैं.
IPL 2026 में सबसे बढ़िया औसत (300+ रन)
- 57.43 - संजू सैमसन (CSK)
- 54.67 - श्रेयस अय्यर (PBKS)
- 54.29 - रायन रिकेल्टन (MI)
- 54.14 - विराट कोहली (RCB)
- 53.13 - हेनरिक क्लासेन (SRH)
यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ा पेपर लीक मामले में जेल में बंद 166 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज HC में हुई सुनवाई