न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल एक बार फिर गरमा गया हैं. राज्य की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों में आज फिर से वोटिंग कराई जा रही हैं. चुनाव आयोग के आदेश के बाद यह री-पोलिंग हो रही है, जहां पहले मतदान के दौरान गड़बड़ी और अनियमितताओं के आरोप सामने आये थे. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, री-पोलिंग के दौरान सुबह 9 बजे तक 16.23% मतदान दर्ज किया गया हैं. मगराहाट पश्चिम सीट के चार बूथों पर सुबह 9 बजे तक 16.88% और डायमंड हार्बर सीट के 11 बूथों पर सुबह 9 बजे तक 15.83% मतदान हुआ हैं.
किन इलाकों में हो रही री-पोलिंग?
चुनाव आयोग के अनुसार, दक्षिण 24 परगना जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में दोबारा मतदान हो रहा हैं. डायमंड हार्बर के 4 बूथ (117, 179, 194, 243) और मगराहाट पश्चिम के 11 बूथ (46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232). इन सभी बूथों पर मतदान परक्रिया को रद्द कर नए सिरे से वोट डलवाए जा रहे हैं.
सुबह 7 बजे से शुरू मतदान
चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, री-पोलिंग आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. यह फैसला 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान सामने आई शिकायतों और चुनाव पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया हैं. आयोग ने बताया कि इन मतदान केंद्रों की वोटिंग को रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1951 की धारा 58(2) के तहत रद्द किया गया हैं. इसके तहत अगर मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई जाती है तो आयोग दोबारा मतदान का आदेश दे सकता हैं. फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम से छेड़छाड़ और मशीन पर टेप लगाने के आरोप भी सामने आए थे. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया हैं.
TMC पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी को हार का डर सता रहा है, इसलिए वह बार-बार पुनर्मतदान की मांग कर रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव आयोग के जरिए मतदाताओं को परेशान कर रही हैं. वहीं बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी को फायदा पहुंचाने के लिए बूथों पर धांधली की गई थी. उन्होंने आयोग के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए जरूरी कदम हैं.
यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले चुनाव आयोग ने कसी कमर, 700 CAPF के जवान सेंटर के बाहर तैनात