न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा का सेसेल्स के सबसे बड़े द्वीप माहे में स्थित विला अब बिकने वाला है. सोशल मीडिया के एक रिपोर्ट के अनुसार एयरसेल के संस्थापक सी शिवसंकरण परिवार ने इस विला को 6.2 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 55 करोड़ रुपए में खरीदने की रुची दिखाई है. नियुक्ति स्वतंत्र मुल्यांककों ने इस विला की कीमत मात्र 85 लाख रुपए तय की थी. बहरहाल शिवशंकरण ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. यह दिलचस्प है कि शिवशंकरण ने पहले रतन टाटा को इस विला के खरीदने में मदद की थी.
टाटा को विशेष अनुमति
सामान्य नियमों के मुताबिक सेशेल्स में केवल नागरिक ही संपत्ति खरीद सकते हैं. वहीं टाटा को वैश्विक प्रतिष्ठा को देखते हुए उन्हे विशेष अनुमति दी गई थी. 1982 में सेशेल्स सरकार ने टाटा मोटर्स के योगदान के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया था. बता दें कि टाटा ने अपनी वसीयत में इस संपत्ति को सिंगापुर रजिस्टर्ड फंड आरएनटी एसोसिएट्स को सौंपा था. जिसने कई भारतीय स्टार्टअप में निवेश किया है. जानकारी के अनुसार 2004 के बाद कुछ समय तक रतन टाटा की डेनिस द्वीप संपत्ति का प्रबंधन इंडियन होटल्स द्वारा किया गया था. लेकिन फिलहाल टाटा मोटर्स और ताज सेशेल्स में कोई व्यवसायिक संचालन नहीं है.
टाटा से शिवशंकरन की पुरानी दोस्ती
अक्सर 69 साल के शिवशंकरण टाटा के साथ अपनी मित्रता के बारे में बताया सात साल तक वह रोजाना सुबह सवा सात में मुंबई के बख्तावर भवन में टाटा के घर जाते थे. साथ में लगभग 45 मिनट बिताते थे. एक बार जब सिंगापुर से सेशेल्स जाते समय विमान का इंजन फेल हुआ उस दौरान वहां टाटा शांत बैठे थे, वहीं शिवशंकरण घबरा कर अपने बेटे को अपना इमेल पासवर्ड भेज दिया था.
अगर यब विला बिकता है तो इससे प्राप्त होने वाली राशि का वितरण रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन और रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट के बीच बराबर बांटा जाएगा. यह व्यव्स्था 16 जून 2025 के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार है. हालांकि लेनदेन की प्रक्रिया अभी तक पूरी तरह से स्प्ष्ट नहीं हो पाई है. वैसे सेशेल्स के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दिवालियापन की कार्रवाई चल रही है.
ये भी पढ़ेंः- दो रोटी एक्स्ट्रा मांगने पर बेरोजगार बेटे को चुभ गई पिता की ये बातें, कहा- गरीब बेटा किसी को पसंद नहीं