'राहुल गांधी भारत के दुश्मन और चीन के एजेंट हैं'! भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नेत...

'राहुल गांधी भारत के दुश्मन और चीन के एजेंट हैं'! भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष पर किया जोरदार हमला

राहुल गांधी भारत के दुश्मन और चीन के एजेंट हैं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष पर किया जोरदार हमला

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है. भाजपा सांसद ने राहुल पर सिर्फ हमला ही नहीं किया, बल्कि उनकी राष्ट्रभक्ति पर सवाल ही खड़े कर दिये हैं. उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए 'अपने देश के बजाय दूसरे देश के हितों के लिए काम करने वाला' बता दिया है.

बता दें कि इस समय देश में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के उस किताब को लेकर बवाल मचा हुआ है. किताब के उद्धरणों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं. इसी संदर्भ में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कुछ आरोप राहुल गांधी पर लगाए

राहुल गांधी पर सीधा-सीधा आरोप

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब पर मचे बवाल के बीच भाजपा सांसद मनोज  तिवारी ने राहुल गांधी पर 'चीन के एजेंट' के रूप में काम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर सीधा-सीधा आरोप लगाते हुए कह दिया कि राहुल गांधी 'भारत के हितैषी' नहीं हैं. अपने बयानों में उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस जिस दिशा में बढ़ रही है वह देश के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं है. मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी अब तक कई 'कांड' कर चुके है जिससे राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंची है. 

विपक्ष के रवैये पर भी भाजपा सांसद ने उठाया सवाल

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की पुस्तक 'द क्यूरियस एंड द क्लासिफाइड' अभी तक अप्रकाशित है, लेकिन यह न सिर्फ चर्चा में, बल्कि विवादों में भी आ गयी है. पुस्तक की सामग्री को लेकर विपक्ष जहां हमलावर है, वहीं, भाजपा भी पुस्तक के आधार पर विपक्ष पर खूब निशाना साध रही है. पुस्तक में एक जगह यह उद्धृत है कि भारत-चीन विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना को निर्देश दे रहे हैं 'जो उचित समझो वही करो'. इस पर मनोज तिवारी ने सरकार और अपने सशस्त्र बलों की कार्यक्षमता और निष्ठा पर अपना भरोसा जताया. 

साथ ही उन्होंने दुःख जताया कि विपक्ष ऐसे संवेदनशील मसलों का भी राजनीति करता है. भाजपा सांसद ने राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयानों पर भी आपत्ति दर्ज कराई है. 

यह भी पढ़ें:  राज्यसभा में बढ़ी NDA की ताकत! अब बिलों को पास कराना होगा और आसान, विपक्ष की बढ़ गईं मुश्किलें

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले का सनसनीखेज खुलासा, रांची में BJP नेता समेत 3 गिरफ्तार

झारखंड

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले का सनसनीखेज खुलासा, रांची में BJP नेता समेत 3 गिरफ्तार

विधानसभा-परिषद में सम्राट का बड़ा फेरबदल,संजीव चौरसिया समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

राजनीति

विधानसभा-परिषद में सम्राट का बड़ा फेरबदल,संजीव चौरसिया समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने विधानसभा और विधान परिषद में संगठनात्मक मजबूती के लिए नई टीम तैयार की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई नेताओं को सचेतक और उप नेता की जिम्मेदारी सौंपी है।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक का आयोजन

झारखंड

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक का आयोजन

120 गाड़ियों का काफिला पड़ा भारी, BJP नेता पर बड़ा एक्शन... पद से हटाए गए 

देश-विदेश

120 गाड़ियों का काफिला पड़ा भारी, BJP नेता पर बड़ा एक्शन... पद से हटाए गए