गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में सरपंच की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल, लुकआउट नोटिस जारी

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में सरपंच की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल, लुकआउट नोटिस जारी

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में सरपंच की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल लुकआउट नोटिस जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई हैं. गोवा पुलिस ने नागोवा-अर्पोरा पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया हैं. पुलिस का आरोप है कि रेडकर ने नियमों को दरकिनार कर नाइटक्लब को संचालन की खुली छूट दी, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ और 25 लोगों की जान चली गई.

पुलिस जांच में सामने आया है कि अर्पोरा स्थित नाइटक्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ लुथरा ब्रदर्स द्वारा संचालित किया जा रहा था. आरोप है कि सरपंच रोशन रेडकर ने क्लब के संचालन में अहम भूमिका निभाई और बिना जरूरी अनुमति और एनओसी के बावजूद इसे चलने दिया. बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर सरपंच के संरक्षण के कारण लंबे समय तक नियमों की अनदेखी होती रही.

जांच से बचने की कोशिश 
गोवा पुलिस ने जब सरपंच रेडकर को पूछताछ के लिए तलब किया, तो वह मजिस्ट्रेट कोर्ट से अंतरिम जमानत लेने के बाद फरार हो गया. इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद से रेडकर पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिससे संदेह और गहराता जा रहा हैं.

सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी
पुलिस के अनुसार, जिस नाइटक्लब में 7 दिसंबर की रात आग लगी, वह कई सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहा था. अग्निशमन सुरक्षा, आपातकालीन निकास और जरूरी प्रशासनिक अनुमतियों की भारी कमी पाई गई थी. इसके बावजूद क्लब का संचालन जारी रहा, जो सीधे तौर पर लापरवाही और मिलीभगत की ओर इशारा करता हैं. इस मामले में अंजुना पुलिस पहले ही नागोवा-अर्पोरा पंचायत के सचिव रघुवीर बगकर को गिरफ्तार कर चुकी हैं. उन पर आरोप है कि क्लब के खिलाफ कार्रवाई के आदेश होने के बावजूद उन्होंने न तो उसे बंद कराया और न ही ढहाने की प्रक्रिया पूरी की. पुलिस का मानना है कि पंचायत स्तर पर हुई लापरवाही ने हादसे को और भयावह बना दिया.

देश छोड़ने से रोकने के लिए LOC जारी
सरपंच रोशन रेडकर की लगातार फरारी को देखते हुए गोवा पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया हैं. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वह देश से बाहर न जा सकें. पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मिजाज, ठंडी हवाओं के साथ लौटेगी कंपकंपी
 
संबंधित सामग्री

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

झारखंड

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

मजदूरी भुगतान नहीं होने पर 26 फरवरी को वन विभाग बेतला कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी

झारखंड

मजदूरी भुगतान नहीं होने पर 26 फरवरी को वन विभाग बेतला कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी

चंदवा के कामता चौक पर अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी का किया प्रयास

झारखंड

चंदवा के कामता चौक पर अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी का किया प्रयास

बरवाडीह में बड़ी चोरी से सनसनी: 1 लाख नकद, 50 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी, दो अन्य घरों में भी प्रयास

झारखंड

बरवाडीह में बड़ी चोरी से सनसनी: 1 लाख नकद, 50 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी, दो अन्य घरों में भी प्रयास