प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान, चार राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी नीट पेपर ल...

नीट पेपर लीक

प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान, चार राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी नीट पेपर लीक की सुनवाई, बचेंगें नहीं दोषी, विपक्ष

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा - पीएम

प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान चार राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी नीट पेपर लीक की सुनवाई बचेंगें नहीं दोषी विपक्ष

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: NEET पेपर लीक पर रोज-रोज बवाल मचा हुआ है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐलान किया है कि पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट सुनवाई केरेगी. केंद्र सरकार के अनुसार, सुनवाई नए पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) एक्ट, 2024 के तहत होगी. फास्ट ट्रैक पर सुनवाई 4 राज्यों में होगी. यानी अगर कोर्ट में आरोपियों का दोष सिद्ध हो गया, तो उनकी शामत आना तय है. हालांकि विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी की इस घोषणा से संतुष्ट नहीं है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले में के शीघ्र निबटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान किया है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्दसजा दिलायी जा सके. पीएम मोदी की घोषणा के बाद 4 राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट चलाये जाने की तैयारियों में जुट गई है. मामले में जांच और ट्रायल में देरी न हो इसलिए सुनवाई रोज के आधार पर होगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया है कि देश के युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी बात कही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक में शामिल लोगों को त्वरित और सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने का निर्णय लिया है। मोदी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के लिए संबंधित अधिकारियों और विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी की इस घोषणा से विपक्ष फिर भी संतुष्ट नहीं है. पीएम के पोस्ट पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है. राहुल गांधी ने उनके रीट्वीट करते हुए कहा, “आप ही वो व्यक्ति हैं जिन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है.

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मुद्दे पर केन्द्र सरकार बहस को तैयार, सभी दलों से चर्चा के बाद तय होगी बहस की तिथि

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई