प्रयागराज: OT के अंदर नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश, डॉक्टर पर मामला दर्ज

प्रयागराज: OT के अंदर नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश, डॉक्टर पर मामला दर्ज

प्रयागराज ot के अंदर नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश डॉक्टर पर मामला दर्ज 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में स्थित एक नामी निजी अस्पताल से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अस्पताल की एक स्टाफ नर्स ने वहां कार्यरत एक डॉक्टर पर ऑपरेशन थिएटर के भीतर बंधक बनाकर छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नौकरी के बहाने बुलाकर पहली घटना का आरोप
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पहले भी इसी अस्पताल में काम कर चुकी थी, लेकिन पढ़ाई के चलते उसने नौकरी छोड़ दी थी. आरोप है कि मार्च 2026 में डॉक्टर मनीष केशरी ने उसे दोबारा नौकरी पर रखा. पीड़िता का कहना है कि 20 मार्च की रात करीब 9:30 बजे डॉक्टर ने उसे काम का हवाला देकर बुलाया और अपनी कार में बैठाकर शहर के एक सुनसान इलाके में ले गया. वहां उसने कथित तौर पर अशोभनीय हरकतें कीं. विरोध करने पर डॉक्टर ने कथित रूप से नौकरी का दबाव बनाते हुए उसे चुप रहने को कहा. बाद में माफी मांगकर उसे अस्पताल छोड़ दिया गया.

ऑपरेशन थिएटर में दूसरी वारदात का दावा
पीड़िता ने दूसरी घटना 26 मार्च की रात की बताई है. उसके अनुसार, ड्यूटी के दौरान उसे ऑपरेशन थिएटर में बुलाया गया, जहां डॉक्टर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था. अंदर जाते ही दरवाजा बंद कर दिया गया. नर्स का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. उसने किसी तरह खुद को छुड़ाया और मौके से भागकर शोर मचाया, जिससे वह बच सकी.

मामला दबाने का आरोप, अब दर्ज हुई FIR
पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और संबंधित लोगों ने उस पर मामला दबाने का दबाव बनाया. उसने अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. परिजनों के स्तर पर भी शुरुआती हिचकिचाहट रही, लेकिन अंततः पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर 1 मई को सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- रांची के नन्हे प्रतिभाशाली तैराक ईशांक सिंह को भाजपा ने घर जाकर किया सम्मानित

संबंधित सामग्री

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम