कल केरल दौरे पर जाएंगे PM Modi, नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

कल केरल दौरे पर जाएंगे PM Modi, नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

कल केरल दौरे पर जाएंगे pm modi नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (23 जनवरी) केरल दौरे पर जाएंगे. केरल दौरे के दौरान वह न तो सिर्फ चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, बल्कि पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी कई नई संस्थानों की नींव भी रखेंगे. मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, केरल दौरे के दौरान पीएम मोदी PM SVANidhi क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च करेंगे. इस क्रेडिट कार्ड की खास बात यह है कि यह क्रेडिट कार्ड UPI से लिंक्ड होने के साथ साथ ब्याज से मुक्त होगा. इतना ही नहीं पीएम मोदी अपने केरल दौरे के दौरान एक लाख का PM SVANidhi लोन लेने वालों  का कर्ज भी अदा करेंगे, जिसमें केरल के रेहड़ी-पटरी वाले भी शामिल है.

PM Modi चार नई ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

केरल दौरे के दौरान PM Modi चार नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. जिसमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेन के माध्यम से लंबी दूरी तय करना और भी ज्यादा किफायती और सुरक्षित साबित होंगी. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, केरल दौरा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी तिरुवनंतवूपरम में सीएसआईआर-एनआईआईएसटी इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप हब की नींव भी रखेंगे. जो कई क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ेगा. ये इंस्टीट्यूट रिसर्च को मार्केट के लिए तैयार सॉल्यूशन और एंटरप्राइज में बदलने के लिए एक प्लेटफार्म की तरह काम करेगा.

यह भी पढें: काशी-विश्वनाथ जैसा शिव कॉरिडोर अब बनेगा सुल्तानगंज में, भूमि विवाद में उलझी थी यह महत्वाकांक्षी योजना

संबंधित सामग्री

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

झारखंड

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार एवं इरफ़ान अंसारी ने किया वर्चुअल शुभारंभ   

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

पलामू में मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को मिल रहा है अपार जनसमर्थन, समर्थकों ने निकला पैदल मार्च

झारखंड

पलामू में मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को मिल रहा है अपार जनसमर्थन, समर्थकों ने निकला पैदल मार्च

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य