कल से शुरू हो रहा संसद का शीतकालीन सत्र, गर्म रहने के पूरे आसार, विपक्ष SIR हथियार लेकर तैयार

कल से शुरू हो रहा संसद का शीतकालीन सत्र, गर्म रहने के पूरे आसार, विपक्ष SIR हथियार लेकर तैयार

मोदी सरकार के 14 विधेयकों पर रहेगी सबकी नजर

कल से शुरू हो रहा संसद का शीतकालीन सत्र गर्म रहने के पूरे आसार विपक्ष sir हथियार लेकर तैयार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलने वाले शातकालीन सत्र में जहां देश की निगाहें केंद्र सरकार द्वारा पेश किये जाने वाले 14 विधेयकों पर रहेगी, वहीं विपक्ष अपने 'हथियार' लेकर सत्र के शुरू होने का इन्तजार कर रहा है. वैसे तो सत्र शुरू होने से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक इस उम्मीद से आहूत की गयी ताकि सदन शांतिपूर्ण चले, लेकिन इसकी सम्भावना कम ही है, क्योंकि विपक्ष कई मुद्दों को लेकर बैठा हुआ है जिससे वह मोदी सरकार को घेर सके. इन मुद्दों में सबसे बड़ा मुद्दा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) है. इसलिए कई मुद्दों पर सदन के हंगामेदार होने की पूरी सम्भावना है. वैसे आज हुई सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आशा व्यक्त की कि संसद के शीतकालीन सत्र में कोई व्यवधान नहीं होगा. अगर हम शांत मन से काम करेंगे तो ये देश के लिए फायदेमंद होगा और संसद सत्र सुचारू रूप से चलेगा."

किन मुद्दों पर हंगामे की है सम्भावना

  • बिहार के बाद देश के 12 राज्य में चल रहा एसआईआर
  • नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी पर नई FIR
  • राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चर्चा
  • दिल्ली कार धमाका और प्रदूषण मुद्दा

केन्द्र सरकार पेश करने वाली है 14 अहम विधेयक
सरकार संदद के आगामी शीतकालीन सत्र में 14 विधेयक पेश करने वाली है, जिसमें से कुछ आर्थिक सुधारों से भी जुड़े हुए हैं-

  • जनविश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक
  • दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक
  • मणिपुर GST (द्वितीय संशोधन) विधेयक
  • निरस्तीकरण और संशोधन विधेयक
  • राष्ट्रीय राजमार्ग (संशोधन) विधेयक
  • परमाणु ऊर्जा विधेयक
  • कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक
  • प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक
  • बीमा कानून (संशोधन) विधेयक
  • मध्यस्थता और सुलह (संशोधन) विधेयक
  • उच्च शिक्षा आयोग विधेयक
  • केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक

यह भी पढ़ें: चक्रवात 'दित्वाह' का तमिलनाडु में कहर शुरू, 3 की मौत; सैकड़ों जानवर मरे, कई घरों को भारी क्षति
https://www.news11bharat.com/india-world/cyclone-ditvaah-wreaks-havoc-in-tamil-nadu-killing-3-hundreds-of-animals-dea/99369

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा