न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी से हड़कंप मच गया. क्ले काउंटी में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई फायरिंग की घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई. वारदात शुक्रवार देर रात हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
क्ले काउंटी के शेरिफ एडी स्कॉट ने सोशल मीडिया परजानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और अब वह समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं हैं. हालांकि, आरोपी की पहचान और फायरिंग के पीछे की वजह को लेकर फिलहाल पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की हैं. फायरिंग में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. घायलों की संख्या को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई हैं. पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है और मामले की गहन जांच की जा रही हैं.
मंशा पर सस्पेंस, पूछताछ जारी
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने गोलीबारी क्यों की. जांच एजेंसियां सभी पहलुओं पर काम कर रही हैं और जल्द ही और जानकारियां सामने आने की उम्मीद हैं.
तीन महीने पहले भी दहला था मिसिसिपी
यह पहली बार नहीं है जब मिसिसिपी में ऐसी घटना हुई हो. करीब तीन महीने पहले 10 अक्टूबर 2025 को लीलैंड शहर में एक हाईस्कूल फुटबॉल मैच के बाद हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत और 12 के घायल होने की खबर सामने आई थी. लीलैंड, राज्य की राजधानी जैक्सन से लगभग 190 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित हैं. उत्तर-पूर्वी मिसिसिपी में स्थित क्ले काउंटी की आबादी करीब 20 हजार हैं. 2020 की जनगणना के अनुसार, यहां 18,636 लोग रहते हैं. काउंटी का नाम 19वीं सदी के अमेरिकी नेता हेनरी क्ले के नाम पर रखा गया हैं.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! मैक्लुस्कीगंज में माइनस पहुंचा तापमान