न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा हैं. पाकिस्तान ने 26 फरवरी को ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ शुरू किया था. पाकिस्तानी सेना का दावा है कि इस अभियान में अब तक 583 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 795 घायल हुए हैं. पाकिस्तान ने यह सैन्य कार्रवाई तब शुरू की जब अफगान तालिबान ने सीमा पर 53 अलग-अलग स्थानों पर हमला किया. सेना का कहना है कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सीमा पार से आने वाले आतंकवाद का खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता.
पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई
सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन का अपडेट देते हुए बताया कि तालिबान को भारी जान-माल का नुकसान हुआ हैं. उन्होंने दावा किया कि अब तक 242 तालिबानी चेक पोस्ट तबाह हो चुके है, 38 अन्य पोस्टों पर कब्जा कर उन्हें भी तबाह किया गया, तालिबान के 213 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोपें नष्ट की गई है और अफगानिस्तान के 64 ठिकानों पर हवाई हमले किए गए.
चमन सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के तीन आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया. गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया, जबकि दो घायल होकर फरार हो गए. मारे गए आतंकी के पास से विस्फोटक (IED) और कटीली तार काटने के उपकरण बरामद किए गए.
एयर स्ट्राइक्स और आगे की रणनीति
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, शनिवार को उत्तरी वजीरिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक्स में तालिबान की कई चौकियां तबाह हुई. पाकिस्तानी सेना का कहना है कि ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक सीमा पर आतंकवाद का खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता.
यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा