न्यूज़11 भारत
श्रीनगर/डेस्क: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. शनिवार को सोशल मीडिया पर निधि राजदान के साथ तस्वीरें पोस्ट कर उमर अब्दुल्ला ने इसकी जानकारी दी. शादी के एक दिन बाद अपने पोस्ट में उमर ने लिखा कि 'कल एक नई यात्रा शुरू हुई.' शादी के ऐलान के साथ ही उनकी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हो गया है.
A new journey began yesterday 💍@Nidhi https://t.co/BXbdLq2d1H
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 31, 2026
पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक को SC से मंजूरी
बता दें कि करीब तीन महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने उमर की पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक को मंजूरी देने पर सहमति जताई थी. दोनों पक्षों ने कोर्ट को बताया था कि वह दोनों सभी लंबित विवादों को सुलझाने और आपसी सहमति से अलग होने पर सहमत हैं. साथ ही दोनों पक्षों के द्वारा दर्ज मामलों को वापस लेने पर भी सहमति जताई गयी थी.
उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी वर्ष 1994 में हुई थी. उनके दो बेटे हैं - जाहिर और जामिर. उमर और पायल 2009 से अलग रह रहे थे. 2011 में उमर अब्दुल्ला ने पायल से अलग होने की जानकारी दी थी. इतने सालों से दोनों अलग ही रह रहे थे.