कॉकरोच के सामने ऑगी! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑगी जनता पार्टी ने छोड़ी नई राजन...

कॉकरोच के सामने ऑगी! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑगी जनता पार्टी ने छोड़ी नई राजनीतिक जंग, हर 'कॉकरोच' के खात्मे का दावा

कॉकरोच के सामने ऑगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑगी जनता पार्टी  ने छोड़ी नई राजनीतिक जंग हर कॉकरोच के खात्मे का दावा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  सोशल मीडिया ने जब से अपने विचारों को रखने का प्लेटफॉर्म दिया है. तब से यहां नित नई सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक विषयों की जंग लगातार जारी है. हाल ही में देश से सीजेआई ने देश के बेरोजगारों को कॉकरोच क्या कर दिया, सोशल मीडिया पर एक नई सियासी और वैचारिक जंग शुरू हो गयी. सीजेआई का विचार सामने आने के कुछ घंटों में ही एक राजनीति पार्टी ही बन गयी जिसका नाम कॉकरोच जनता पार्टी रख दिया. हैरत की बात यह की इससे जुड़ने वालों की इतनी लम्बी कतार लग गयी कि देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के सोशल मीडिया के फॉलोवर्स को पीछे छोड़ दिया. इस राजनीतिक भूचाल आने के बाद इस पार्टी का सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिया.

मगर कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. कॉकरोच पार्टी अभी भी सोशल मीडिया ही नहीं, सोशल बहस में अब भी चिंता है, लेकिन इसमें एक नया मोड़ भी आ गया है. व्यंग्य के रूप में शुरू हुई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के जवाब में, व्यंग्य के रूप में एक और नई पार्टी का भी जन्म हो गया. इसका नाम रखा गया है'ऑगी जनता पार्टी' (OJP). बता दें कि ऑगी एक मशहूर कार्टून किरदार  है, 'ऑगी' के चेहरे के साथ ओजेपी ने आते ही सीजेपी पर प्रहार करना शुरू कर दिया है. ओजीपी ने सीजेपी की निष्पक्षता और उसके राजनीतिक संपर्कों पर तीखे सवाल दागते हुए हमला बोला है. वर्चुअल दुनिया की यह सियासी जंग यूजर्स के लिए मनोरंजन और चर्चा का विषय जरूर बन गया है. 

इतना ही नहीं, ओजेपी ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर भी हमला बोला है. ओजीपी ने दीपके के एक संदेश को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उनके आम आदमी पार्टी से नजदीकियों का खुलासा किया है. ओजीपी ने दीपके का जो संदेश साझा किया है उसमें वह विदेश जाने से पहले दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आभार जता रहे हैं. था. ओजेपी ने पार्टी बनाने का मकसद भी बताया है. उसका कहना है कि वह अमेरिका से संचालित होने वाली सीजेपी जैसी पार्टी नहीं है. और न ही वह किसी पार्टी से प्रेरित है. उसने यह भी कहा कि सीजेपी की अगर टैगलाइन है कि 'कॉकरोच कभी नहीं मरते' है, तो ओजेपी हर तरह के कॉकरोच को खत्मा करने के लिए मैदान पर उतरी है.

OJP ने घोषणा-पत्र भी किया जारी

भले ही यह लड़ाई वर्चुअल लेकिन ओजेपी ने एक पोस्टर जारी कर अपना उद्देश्य भी बताया है. पार्टी का कहना है कि उसका उद्देश्य लोगों का न्याय दिलाना है. ओजीपी ने जो घोषणा-पत्र जारी किया है, उसमें कुछ इस प्रकार है-
नीट (NEET) पेपर लीक मामले में छात्रों के लिए न्याय दिलाना.
पशु अधिकारों को लेकर समाज को जागृत करना. इसके लिए उसने एक छह-सूत्रीय घोषणापत्र भी जारी किया है.
पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कानून बनाना और लावारिस जानवरों की बेहतर देखभाल करना.

सोशल मीडिया पर दोनों ही पार्टियों को मिल रहा समर्थन

सोशल मीडिया पर सीजेपी को जितना समर्थन मिल  रहा है, उतना भी समर्थन ओजीपी को भी मिल रहा है. इंस्टाग्राम पर सीजेपी के फॉलोअर्स की संख्या करोड़ पहुंच चुकी है, वहीं, ओजेपी के फॉलोअर्स की संख्या भी बहुत तेजी से बढ़ रही है. .

यह भी पढ़ें: दिल्ली के लाल किला मैदान में गूंजेगी आदिवासी अस्मिता की आवाज, जनजातीय संस्कृति समागम में आदिवासी समाज के लोगों का जुटान

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

झारखंड

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

27 मई को रेलवे महाप्रबंधक के विरोध के साथ हस्ताक्षर अभियान सौंपने की घोषणा

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

झारखंड

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

'वार्ता के दौरान मिले आश्वासन पर अबतक अमल नहीं हुआ, दोबारा आंदोलन करने को बाध्य'

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

झारखंड

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों ने लगाया स्टॉल, योजनाओं की दी जानकारी

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

झारखंड

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये  सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

झारखंड

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

पार्टी नेतृत्व से की स्वतंत्र कमेटी भेजने की मांग