न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आखिरकार वह दिन आ गया जब भाजपा को बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. नितिन नवीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष बन गये हैं. सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के नामाकंन का अंतिम दिन था, और नितिन नवीन के अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं भरा. इस प्रकार नितिन नवीन निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये.
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज ही दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. नितिन नबीन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में अपना नामांकन किया. गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरदीप सिंह पुरी सहित कई वरिष्ठ नेता इस अवसर पर प्रस्तावक और समर्थक के रूप में उपस्थित थे.
बता दें कि 45 वर्षीय नितिन नबीन को हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. नितिन नबीन बिहार के पांच बार के विधायक रह चुके हैं. दिसंबर 2025 में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. वैसे तो नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय है, फिर भी नितिन भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष बनते हैं तो वह पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे.
बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में नितिन नबीन ही एकमात्र उम्मीदवार हैं .यानी 20 जनवरी उनका निर्विरोध चुनाव लगभग तय है. मंगलवारकी सुबह नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: क्या झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren को पता भी है कि वो किससे मिलने जा रहे हैं - बाबूलाल मरांडी