इश्क में अंधी भतीजी ने चाचा के घर से 4 किलो सोना किया साफ, प्रेमी के लिए खरीदी 2...

इश्क में अंधी भतीजी ने चाचा के घर से 4 किलो सोना किया साफ, प्रेमी के लिए खरीदी 25 लाख की कार.. रांची से गिरफ्तार

इश्क में अंधी भतीजी ने चाचा के घर से 4 किलो सोना किया साफ प्रेमी के लिए खरीदी 25 लाख की कार रांची से गिरफ्तार

AI Generated Image |

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
छत्तीसगढ़ के जशपुर में सरकारी अधिकारी के परिवार से चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. जशपुर के परिवहन पदाधिकारी (DTO) विजय निकुंज के सरकारी आवास और पैतृक घर से 4 किलो सोना, नकद और जेवरात सहित कुल करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति चोरी हो गई. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में DTO की भतीजी को उसके प्रेमी अनिल प्रधान के साथ रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती जशपुर में एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. चोरी की रकम का इस्तेमाल उसने अपने प्रेमी के लिए 25 लाख रुपये की कार खरीदने में किया. इसके अलावा रायपुर और भिलाई के होटलों में लगभग पांच लाख रुपये पार्टी और मौज-मस्ती पर खर्च किए गए. पुलिस ने बताया कि चोरी के बाद वह प्रेमी के साथ रांची चली गई और एक होटल में ठहरी थी.

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी
जशपुर एसपी ने बताया कि DTO ने 6 दिसंबर को केराडीह-रैनीडांड में हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें 4 किलो सोना और करीब 20 लाख रुपये नकद शामिल थे. इसके बाद से पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी. आधुनिक तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रांची के होटल से युवती और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया.

भतीजी का खुलासा
पुलिस के अनुसार, जब युवती को नारायणपुर थाने लाया गया और सख्ती बरती गई, तो उसने चोरी का पूरा सच बता दिया. उसने स्वीकार किया कि सबसे पहले उसने अपने चाचा के सरकारी आवास से iPhone खरीदने के लिए दो लाख रुपये की चोरी की थी. इस चोरी के पकड़े नहीं जाने पर उसने बड़ी चोरी की योजना बनाई.

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी
मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों लंकेश्वर बड़ाइक, अलीशा भगत और अभिषेक इंद्रवार को भी गिरफ्तार किया हैं. सभी आरोपी चोरी में शामिल थे और युवती के साथ योजना बनाकर यह चोरी अंजाम दे रहे थे. जशपुर पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच अभी भी जारी है और अन्य संभावित ठिकानों की तलाशी ली जा रही हैं. पुलिस ने चेतावनी दी है कि चोरी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़े: ईरान में इंटरनेट बंद, फिर भी X पर एक्टिव खामेनेई.. आखिर कैसे किए 12 पोस्ट?
 

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच