न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- नया साल शुरु होने अभी कुछ ही दिन शेष बचा हुआ है. नए वर्ष का पहला दिन काफी महत्वपुर्ण माना जाता है, मान्यता ये है कि उस दिन अपने इष्ट देव की पूजा कर दिन की शुरुआत की जाए तो सालभर सुख समृद्धि से भरा रहता है. सबसे खास बात ये है कि पहले दिन कोई व्रत-त्योहार हो तो सोने पर सुहागा, क्योंकि प्रभाव सीधा व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है.
गुरु प्रदोष होगा साल 2026 का पहला व्रत
अगले आने वाले नव वर्ष का पहला दिन गुरु प्रदोष व्रत पड़ रहा है यानी कि गुरुवार से साल का आगाज हो रहा है. कास बात तो ये भी बताई जा रही है कि 2026 के राजा वृहस्पति ही होंगे. ऐसे में जातक को साल के पहले गुरु प्रदोष व्रत के दिन पूजन का विशेष लाभ भी मिलेगा.
क्या करें पहले दिन
नए साल के पहले दिन सूर्योदय से पुर्व बिस्तर से उठकर स्नान करें साथ में सूर्य को जल अर्पित करें. गुरु प्रदोष व्रत का संकल्प लें, पहले ही दिन पंचदेव की पूजा करें. पिर शाम में भोलेनाथ पर जलाभिषेक करें. अपनी क्षमतानुसार जरुरतमंदों को दान करें. साल के पहले दिन घर में सत्यनारायण कथा कराना भी शुभ होगा. इस दिन गुरुवार भी होगा.
अंग्रेजी और हिंदू नववर्ष दोनों गुरुवार से शुरू
ऐसा संयोग बहुत कम देखने को मिलता है जब अंग्रेजी व हिंदी दोनो नव वर्ष की शुरुआत गुरुवार से हो रही हो. 1 जनवरी से अंग्रेजी नववर्ष शुरु होता है वहीं हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरु होता है. वहीं 19 मार्च से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगा. गुरुवार के दिन से ही हिंदू नववर्ष प्रारंभ होगी. इसलिए इस वर्ष के राजा गुरुवार होंगे.
ये भी पढ़ेंः- Winter Joint Pain: ठंड में ज्यादा चाय-कॉफी पीने की आपकी भी है आदत, हो जाएं सावधान, AIIMS के डॉक्टर ने दी चेतावनी