अमेरिकी मध्यावधि चुनाव

नेतन्याहू तो 'हार' चुके, अगर मध्यावधि चुनाव में ट्रंप हारे तो क्या होगा? चुनाव पर भारत समेत पूरी दुनिया की है नजर

चुनाव संसद में ट्रंप की पार्टी का भविष्य तय करने वाला सिद्ध होगा, विपक्ष जीता तो यह निश्चित है कि ट्रंप की नीतियों-एजेंडों को बड़ा झटका लगेगा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नेतन्याहू तो 'हार' चुके, अगर मध्यावधि चुनाव में ट्रंप हारे तो क्या होगा? चुनाव पर भारत समेत पूरी दुनिया की है नजर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: हाल ही में इजराइल में हुए चुनाव में नेतन्याहू सरकार को तगड़ा झटका लगा है. नेतन्याहू का गठबंधन सबसे बड़ी पार्टी बन कर जो जरूर उभरा है, लेकिन बहुमत से दूर रहने के कारण उसकी मुश्किलें बढ़ गई है. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अमेरिका में आज होने वाले मध्यावधि चुनाव में आराम की स्थिति में नहीं हैं. इस मध्यावधि चुनाव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह चुनाव संसद में उनकी पार्टी का भविष्य तय करने वाला सिद्ध होगा. अगर विपक्ष पार्टी जीती तो यह निश्चित है कि ट्रंप की नीतियों और एजेंडों को बड़ा झटका लग सकता है. भारत की ही तरह वहां भी चुनावी मुद्दे हावी हैं. इस चुनाव में जनता के दृष्टिकोण से महंगाई और अर्थव्यवस्था के सवाल तो गूंज ही रहे हैं, साथ ही ट्रंप की टैरिफ नीतियां सबसे बड़े चुनावी मुद्दे में है.

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बने दो साल हो चुके हैं और अब उनका कार्यकाल दो वर्षों का और बचा हुआ है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यकाल 4 वर्षों का होता है. अब ट्रंप के सामने बचे हुए दो वर्षों के कार्यकाल में अपने एजेंडों को जिंदा रखना चुनौती बन सकता है. यह चुनाव पर सिर्फ अमेरिका ही नहीं भारत समेत पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है. पूरी दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी है कि अगर ट्रंप को चुनाव में झटका लगता है तो जिस वैश्विक नीति को लेकर चल रहे हैं उनकी दिशा क्या होगी. अगर राष्ट्रपति ट्रंप यह चुनाव हार जाते हैं तो उनके एजेंडे में कितनी रुकावटें आएंगी और विपक्ष कितनी दीवारें खड़ी करेगा. या फिर उनके एजेंडे को चलने देने में उनका साथ देगा. 

वैसे तो ट्रंप ने अपनी रिपब्लिकन पार्टी की प्रतिष्ठा बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक पार्टी भी बढ़त बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. डेमोक्रेटिक पार्टी संसद के दोनों सदनों में वापसी की पूरी कोशिश कर रही है.

अमेरिका में क्या होता है मध्यावधि चुनाव

अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव 4 साल में होता है, लेकिन संसद यानी अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव हर 2 साल पर होता है. चुनाव राष्ट्रपति के 4 साल के कार्यकाल बीच में होने के कारण इसे मिड टर्म इलेक्शन कहा जाता है. बता दें कि अमेरिका की संसद के भी दो सदन हैं. पहला हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स है और दूसरा सीनेट है. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स भारत की लोकसभा की तरह है. और सीनेट राज्यसभा की तरह. लेकिन दोनों देशों की चुनावी प्रक्रिया काफी भिन्न होती है.

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के ओंगाल तट पहुंचा चक्रवात मुरासु, 110 किमी की रफ्तार से चलने लगी हैं हवाएं, और बढ़ेगी हवाओं की रफ्तार

संबंधित सामग्री

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026