न्यूज़11 भारत
पुणे/डेस्क: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार को गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत के बाद पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
जानकारी के मुताबिक शरद पवार पहले बारामती में थे, जहां उन्होंने प्राथमिक उपचार कराया था. हालांकि तबीयत में पूरी तरह सुधार न होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए पुणे लाया गया और रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अस्पताल में उनकी बेटी और एनसीपी (SP) की सांसद सुप्रिया सुले तथा दामाद सदानंद सुले मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में भतीजे अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहे, जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ा है.
ये भी पढ़ें- FJCCI प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दीपिका पाण्डे सिंह से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा