एक ऐसा म्यूजियम जहां लगती है मुर्दों की प्रदर्शनी, एक मां को दिखा अपने बेटे जैसा शव

एक ऐसा म्यूजियम जहां लगती है मुर्दों की प्रदर्शनी, एक मां को दिखा अपने बेटे जैसा शव

एक ऐसा म्यूजियम जहां लगती है मुर्दों की प्रदर्शनी एक मां को दिखा अपने बेटे जैसा शव

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अमेरिका के लास वेगास में मौजूद रियल बॉडीज नामक प्रदर्शनी एक बार फिर विवादों में आ गई हैं. यह वही जगह है जहां असली मानव शवों को संरक्षित कर म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाता है लेकिन इस बार मामला दिल दहला देने वाला है टेक्सास की एक महिला किम एरिक का दावा है कि प्रदर्शनी में रखा गया एक शव उसके बेटे क्रिस का है, जिसकी मौत सालों पहले हो चुकी थी.

किम एरिक के मुताबिक, वह लास वेगास के इस म्यूजियम में घूमने गई थी, तभी एक टेबल पर रखा एक संरक्षित शव उन्हें अपने बेटे जैसा नजर आया. महिला के अनुसार, शव की त्वचा पूरी तरह उधेड़ी गई थी और शरीर को इस तरह काट-छांटकर रखा गया था कि अंदरूनी अंग साफ दिख रहे थे. यह नजारा देखकर वह दहशत में आ गई और वहीं बेहोश होते-होते बची.

संग्रहालय प्रशासन ने महिला के आरोपों को सिरे से खारिज किया हैं. उनका कहना है कि प्रदर्शनी में रखे सभी शव चीन से आए है और इनकी पहचान का कोई जैविक रिकॉर्ड मौजूद नहीं हैं. संस्था ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस शव को लेकर महिला दावा कर रही है, वह 2004 से यही प्रदर्शित है जबकि उनके बेटे की मौत 2012 में हुई थी. लेकिन महिला का दावा यही है कि क्रिस की मौत संदिग्ध थी. 2012 में वह अपनी दादी के घर मृत मिला था. प्रारंभिक जांच में मौत को दिल का दौरा बताया गया, लेकिन बाद में किम को मिली एक विष विज्ञान रिपोर्ट में साइनाइड की घातक मात्रा मिलने की बात सामने आई. किम ने हत्या की आशंका जताई लेकिन 2014 में जूरी ने इसे आत्महत्या करार दिया. किम का कहना है कि प्रदर्शनी में रखे शव पर क्रिस के टैटू गायब थे और उन्हें लगता है कि इन्हें जानबूझकर हटाया गया. इसके अलावा खोपड़ी पर दिख रही चोट उन्हें बेटे की मौत वाली तस्वीरों से मेल खाती लगी.

अब किम शव का डीएनए परीक्षण करवाने की मांग कर रही है ताकि सच सामने आ सके. हालांकि प्रदर्शनी प्रबंधन इसके लिए तैयार नहीं है और शव को चीन से आए दानकर्ताओं का बताया जा रहा हैं.

यह भी पढ़े:  नशे में महिला का हाईवे पर ड्रामा, चलती गाड़ियों के बोनट पर बैठकर किया खतनाक स्टंट, वीडियो वायरल
 
संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर