केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित 'विभागीय शिखर सम्मेलन 2026' में शामिल ह...

'विभागीय शिखर सम्मेलन 2026'

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित 'विभागीय शिखर सम्मेलन 2026' में शामिल हुए मंत्री योगेन्द्र प्रसाद और हफिजुल हसन

मंत्री ने झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल पहुंचाने की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ राज्य की पेयजल व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल हुए मंत्री योगेन्द्र प्रसाद और हफिजुल हसन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मंगलवार को झारखंड सरकार के मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘विभागीय शिखर सम्मेलन 2026’ में सहभागिता की. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के उद्घाटन से प्रारंभ हुए इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में केंद्र एवं राज्य सरकारों के राजनीतिक नेतृत्व तथा वरिष्ठ अधिकारियों को एक साझा मंच पर लाकर जल क्षेत्र की प्राथमिकताओं, उपलब्धियों, चुनौतियों एवं उनके ठोस समाधान पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है.

शिखर सम्मेलन में जल अवसंरचना परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन, जल संचय-जन भागीदारी एवं ‘कैच द रेन’, पेयजल स्रोतों की दीर्घकालिक स्थिरता तथा जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है. इस दौरान मंत्री ने झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल पहुंचाने की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ राज्य की पेयजल व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा. उन्होंने जल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए केंद्र एवं राज्य के बीच बेहतर समन्वय तथा आवश्यक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.

मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, स्पष्ट निर्णय एवं समयबद्ध कार्ययोजना के माध्यम से ही जल योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है. शिखर सम्मेलन में हुए विचार-विमर्श एवं प्राप्त सुझावों के आधार पर ठोस रोडमैप तैयार कर देश में दीर्घकालिक जल सुरक्षा और विश्वसनीय पेयजल सेवा को और मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार जल संसाधनों के संरक्षण तथा प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है.इस अवसर पर मंत्री जल संसाधन विभाग हफीजुल हसन भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- "मनमाने ढंग से लगाया जा रहा सेस.." पूर्व CM चंपाई सोरेन ने की झारखंड, बंगाल और ओडिशा द्वारा लगाए जा रहे टैक्स की तुलना 

 

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.