न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से जहां एक तरफ घूमने आए लोग खुश नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ वहां रह रही आम जनता परेशान हो गए हैं. हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है. जिस वजह से वहां की सड़के पूरी तरह ससे बर्फ की चादर से ढक गई है. जिसके वजह से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं शिमला, कुल्लू, चंबा और किन्नौर जैसे पहाड़ी जिलों में भारी बर्फबारी का असर साफ देखने को मिल रहा है.
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में 27 जनवरी को बारिश और तूफान की आशंका है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण यातायात पूरी तरह ठप है और लोग मजबूरी में पैदल चलने को मजबूर हैं. वहीं राजधानी शिमला में दूसरे दिन भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं. शहर की लगभग सभी सड़कों पर यातायात पूरी तरह रुक गई है. वहीं सभी लोगों को अपने कार्यालय जाने के लिए सड़कों पर पैदल सफर करना पड़ रहा है.
4 NH सहित कई सड़के बंद
भारी बर्फबारी के वजह से हिमाचल प्रदेश में 4 NH समेत कई सड़के ठप हो गए हैं. ठप हुई सड़कों की संख्या 600 के करीब बताई जा रही है. सबसे अधिक सड़कें लाहौल स्पीति में बंद हुई हैं. वहीं बर्फबारी का असर अब बिजली पर भी पड़ती हुई दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि बर्फबारी के वजह से कई ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं. जिसके वजह से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्र अंधेरे में डूबे हुए हैं.
26 से 28 जनवरी को भारी बर्फबारी की आशंका
मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के कोठी में 105 सेंटीमीटर, गोंदला में 85, केलंग में 75, खदराला में 68, कुफरी में 66, मनाली में 45, शिलारू में 45, कुकुमसेरी में 41, जोत में 32, हंसा में 30 और सांगला व शिमला में 27-27 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से बाहर हुई बांग्लादेश टीम, ICC ने दी स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री