मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसा.. अनियंत्रित ट्रक ने 8 बाइक को मारी टक्कर, 05 लोगों की मौत, कई घायल

मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसा.. अनियंत्रित ट्रक ने 8 बाइक को मारी टक्कर, 05 लोगों की मौत, कई घायल

मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसा अनियंत्रित ट्रक ने 8 बाइक को मारी टक्कर 05 लोगों की मौत कई घायल 

न्यूज11भारत
रांची/डेस्कः
बिहार के मोतिहारी से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साथ 08 बाइक और एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकार बवाल किया. आक्रोशित भीड़ की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई. 

लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा 
हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. मिली जानकारी के अनुसार कोटवा के दीपउ मोड़ के पास दोपहर 12:30 बजे सड़क पार करने के लिए ई-रिक्शा, दर्जनों बाइक व पैदल यात्री खड़े थे. इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सभी सड़क पार करने वाले लोगों को रौंद दिया. घटनास्थल में ही पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते मौके पर हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा. इसके बाद दिल्ली-काठमांडू राजमार्ग को जाम कर दिया गया. 

ये भी पढ़ें- ISI से जुड़े इंटरनेशनल टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन आतंकी किए गए गिरफ्तार 

संबंधित सामग्री

तेज रफ्तार अपाची ने साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; एक अन्य युवक गंभीर, पटना रेफर

बिहार

तेज रफ्तार अपाची ने साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; एक अन्य युवक गंभीर, पटना रेफर

सामान खरीदकर साइकिल से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

सोन नदी किनारे मारपीट में मौत के मामले में चार दोषियों की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील खारिज की

झारखंड

सोन नदी किनारे मारपीट में मौत के मामले में चार दोषियों की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील खारिज की

निचली अदालत से दोषी ठहराए गए रामबृक्ष चौधरी, लखन चौधरी, रमेश चौधरी और रामाशीष चौधरी की सजा बरकरार

मनोहरपुर के पाथरबासा टोला रेंगासाईं में घर में घुसा दुर्लभ प्रजाति का सांप

झारखंड

मनोहरपुर के पाथरबासा टोला रेंगासाईं में घर में घुसा दुर्लभ प्रजाति का सांप

काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ने में सफलता मिली

हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

झारखंड

हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

धोबेय नदी में बहाव तेज होने से हादसा, दोस्त टोटो लेकर फरार

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, बोकारो थर्मल कुरपनिया मुख्य सड़क की घटना

झारखंड

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, बोकारो थर्मल कुरपनिया मुख्य सड़क की घटना

घायल अवस्था में डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया