गैस सिलेंडर

दिवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका! महंगा हुआ गैस सिलेंडर; जानिए नई कीमत 

आज 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

By : Dipali Kumari
दिवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका! महंगा हुआ गैस सिलेंडर; जानिए नई कीमत 

न्यूज़11 भारत 
नेशनल/डेस्क: 
नए महीने की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. आज 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपए महंगा हुआ है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 11.50 रुपए बढ़ी है. 

इस महंगाई के बीच राहत की खबर यह है कि घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है. 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत जस की तस बनी हुई है. 

कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें आज 1 नवंबर से लागू हो गई हैं. अलग-अलग शहरों में कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला है. कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 2,820 रुपए का हो गया है. मुंबई में इसकी कीमत 2,774.50 रुपए और कोलकाता में 2,964 रुपए पहुंच गई है.

वहीं चेन्नई में सिलेंडर 11.50 रुपए महंगा होकर 2,994.50 रुपए का हो गया है. और बेंगलुरु में 10 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अब एक कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2,908 रुपए चुकाने होंगे.

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने पत्रकार Nidhi Razdan संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें 

संबंधित सामग्री

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

18 November 2026
रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026