न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: स्वाद के साथ एक्सपेरिमेंट का शौक अब सिर्फ खाने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि ड्रिंक्स की दुनिया में भी नए-नए प्रयोग सामने आ रहे हैं. खासतौर पर युवाओं और पार्टी कल्चर में अल्कोहल को अब आइसक्रीम जैसे डेज़र्ट के साथ मिलाकर परोसा जा रहा हैं. पहली बार सुनने में यह कॉम्बिनेशन भले ही अजीब लगे, लेकिन फ्लेवर के नए अनुभव के लिए लोग इसे तेजी से अपना रहे हैं.
हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स और सरकारी स्वास्थ्य विभाग बार-बार शराब से होने वाले नुकसान को लेकर चेतावनी देते रहे है, इसके बावजूद अल्कोहल की खपत और उसके साथ किए जा रहे एक्सपेरिमेंट कम नहीं हो रहे. क्लब्स, लाउंज और प्राइवेट पार्टियों में अब शराब के साथ नमकीन ही नहीं, बल्कि आइसक्रीम जैसे स्वीट डेज़र्ट्स भी ट्रेंड में हैं.
वाइन और आइसक्रीम का नया मेल
वाइन पसंद करने वालों के बीच रोज़ वाइन खास पहचान रखती हैं. हल्के गुलाबी रंग और फ्रूटी टेस्ट वाली इस वाइन के साथ स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम का कॉम्बिनेशन बनाया जा रहा हैं. इससे वाइन की हल्की खटास में क्रीमी मिठास जुड़ जाती है और फ्लेवर ज्यादा सॉफ्ट महसूस होता हैं.
वोडका के साथ मैंगो आइसक्रीम का प्रयोग
वोडका दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक्स में से एक हैं. खासतौर पर पार्टी और क्लब कल्चर में इसकी डिमांड ज्यादा रहती हैं. अब इसके साथ मैंगो आइसक्रीम मिलाई जा रही है, जिससे वोडका का स्ट्रॉन्ग टेस्ट थोड़ा हल्का और रिफ्रेशिंग बन जाता हैं.
वाइट रम और लीची आइसक्रीम का कॉम्बिनेशन
भारत में रम लंबे समय से लोकप्रिय रही हैं. जहां एम्बर रम का टेस्ट स्ट्रॉन्ग होता है, वहीं वाइट रम हल्की और स्मूद मानी जाती हैं. इसी वजह से इसके साथ लीची आइसक्रीम का कॉम्बिनेशन बनाया जा रहा है, जो रम के असर को बैलेंस करने में मदद करता है और एक फ्रेश फ्लेवर देता हैं.
आयरिश व्हिस्की में कॉफी आइसक्रीम का कॉम्बो
आयरिश व्हिस्की को स्कॉच के मुकाबले थोड़ा सॉफ्ट और कंफर्टेबल माना जाता हैं. इसका हल्का स्मोकी और मिट्टी जैसा स्वाद कॉफी आइसक्रीम के साथ मिलकर नया एक्सपीरियंस देता हैं. यह कॉम्बिनेशन व्हिस्की के टेस्ट को ज्यादा बोल्ड और डीप बना देता हैं.
जिन और वनीला आइसक्रीम की जोड़ी
जिन उन लोगों के बीच ज्यादा पसंद की जाती है, जो हर्बल और फ्रेश फ्लेवर वाली ड्रिंक्स पसंद करते हैं. अब इसमें वनीला आइसक्रीम मिलाकर एक क्रीमी और क्लासिक टेस्ट तैयार किया जा रहा है, जो जिन के हर्बल नोट्स के साथ अच्छी तरह मेल खाता हैं.
डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि अल्कोहल किसी भी रूप में सेहत के लिए नुकसानदायक हैं. आइसक्रीम या डेज़र्ट के साथ इसे लेना भले ही फ्लेवर को बदल दे, लेकिन इसके दुष्प्रभाव कम नहीं होते. इसलिए इस तरह के एक्सपेरिमेंट्स को ट्रेंड के तौर पर देखने की बजाय, सावधानी और समझदारी के साथ ही अपनाना जरूरी हैं.
Disclaimer: यह खबर अल्कोहल के सेवन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नहीं हैं. इसका मकसद केवल फूड और ड्रिंक की दुनिया में चल रहे नए और अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट्स की जानकारी देना हैं.
यह भी पढ़े: नया फोन दिला दो ना.. पति ने मोबाइल दिलाने से किया इनकार, पत्नी ने बच्चे संग दी जान