न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कोलकाता के नाजिराबाद से एक बड़ी खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि नाजिराबाद के एक गोदाम में भीषण आग लग गई है. वहीं इस आगे के चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक गोदाम के अंदर से 2 शव को निकाला गया है. लोगों का कहना है कि घटना के बाद से 20 लोग लापता हैं. बताया जा रहा है कि यह आग एक ड्राई फूड के गोदाम में लगी है. आग पर काबू पाने के लिए कुल 15 फायर ब्रिगेड की टीम जुटी हुई है.
फायर ब्रिगेड को हो रही आग बुझाने में मुश्किलें
मिली जानकारी के अनुसार, आग पास के दो गोदामों में फैल गई और लगभग सब कुछ जलकर खाक हो गया है. दुकान एक सकरी गई में होने के कारण मौके पर पहुंचने के बाद भी फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने पर कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. ताजा अपडेट में यह सामने आ रहा है कि फायर ब्रिगेड ने बहुत हद तक आग पर काबू पा लिया है. मगर अभी भी कई जगहों पर आग लगी हुई है और बाकी आग को बुझाने की कोशिशें जारी हैं.
यह भी पढ़ें: भारत का फायदा देख जल भुन जाएंगे ट्रंप, टैरिफ मोर्चे पर मिलेगी हार यूरोप यूनियन से 10 गुणा फायदे वाला करार*