न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कर्नाटक में एक अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया हैं. डियो में कथित रूप से महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आने के आरोपों के बीच पुलिस महानिदेशक (DGP) रैंक के अधिकारी के. रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया गया हैं. मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया.
वीडियो वायरल होते ही सरकार हरकत में
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को ऑफिस के भीतर महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिखाने का दावा किया गया. वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष और सामाजिक संगठनों की ओर से कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी. इसके बाद सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन का फैसला किया.
अधिकारी ने लगाए साजिश के आरोप
निलंबित अधिकारी के. रामचंद्र राव ने वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी और मॉर्फ्ड बताया हैं. उनका कहना है कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश हैं. राव ने वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है और कहा है कि तकनीकी जांच से सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद राव कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन किसी कारणवश मुलाकात नहीं हो सकी. इसी बीच सरकार ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया.
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में एक अधिकारी कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है, जिसके आसपास कई महिलाएं है और स्थिति को आपत्तिजनक बताया जा रहा हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा अधिकारी के. रामचंद्र राव ही हैं. बताया जा रहा है कि राव सोना तस्करी मामले की आरोपी रान्या राव के पिता हैं, जिस कारण मामला और भी संवेदनशील हो गया हैं.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सख्ती
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पूरे प्रकरण पर कड़ी नाराजगी जताई हैं. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए निर्देश दिया है कि वीडियो किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया और इसे किसने वायरल किया, इसकी पूरी जांच की जाए.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो की स्रोत और प्रामाणिकता की जांच के लिए प्रारंभिक जांच शुरू की जा रही हैं. इसमें साइबर अपराध विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो के साथ किसी तरह की डिजिटल छेड़छाड़ या एडिटिंग की गई है या नहीं.
यह भी पढ़े: JEE Main 2026: कल से शुरू होगी जेईई मेन परीक्षा, एंट्री टाइम, ड्रेस कोड.. जानें सारे नियम