न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- Jharkhand Cyber Crime: रांची के सीआईडी साइबर थाने से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है. इस घटना से संबंधित पुलिस ने युपी व तेलंगाना से आरोपी को गिरफतार किया है. बता दें कि सीआईडी ने साफ तौर पर ये कहा है कि निवेश से संबंधित किसी भी तरह के तरह के लिंक क्लिक करने से बचें या फिर तुरंत पुलिस को शिकायत दर्ज करवाएं. आज के दौर में साईबर अपराध देश के लिए एक बड़ी गंभीर चुनौती बना हुआ है. अब तो साईबर अपराधी नए नए आधुनिक हथकंडे अपना रहे हैं. आरोपी सोशल मीडिया मे लोगों को संपर्क करने के बाद कुछ पैसे निवेश करने के बाद 5 से 10 गुणा मुनाफा कमाने का झांसा देते हैं. बता दें कि इसी तरह एक साइबर अपराधी ने एक शख्स के साथ 1.53 करोड़ रुपए की ठगी कर ली.
इसी बीच एक साइबर थाने की पुलिस को एक शख्स ने व्हाट्सएप्प के जरिए बताया कि उसे निवेश करने का लालच दिया गया. फिर उसे लिंक भेजा गया. निवेश के जरिए पैसे कई गुणा बढ़ने के लालच दिए गए, जिसमें से शख्स के साथ 1,53,83,118 रुपये की ठगी कर ली गई.
जांच के बाद पता चला कि ठगों ने शिकायतकर्ता से अलग- अलग बैंक में पैसे जमा करवाए. पुलिस ने छानबीन करने के बाद तेलंगाना के करीम नगर निवासी ऐरा लक्ष्मा रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले इसी घटना से संबंधित युपी के हापुड़ के निवासी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. छानबीन के दौरान ये भी पाया गया कि इस गिरोह की ओर से उपयोग किया गया आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एक खाते में दो दिन के अंदर 58 लाख रुपए जमा हुए हैं.
झारखंड साआईडी ने आम लोगों से की खास अपील
-सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी अनजान निवेश संबंधित विज्ञापन लिंक पर क्लिक न करें.
-किसी भी अनजान लिंक से न करें रजिस्ट्रेशन न ही खाते में पैसे ट्रांसफर करें
-निवेश हमेशा से सरकार के ऑफिसियल एप्लीकेशन पर ही करें
-किसी भी प्रकार के साईबर ठगी के शिकार होते हैं तो शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तुरंत संपर्क करें, या फिर वेबसाईट [https://wwwcybercrimegovin](https://wwwcybercrimegovin) पर शिकायत दर्ज करें.
इस घटना से पहले भी साआईडी ने झारखंड से जुड़े इस तरह के अपराधों का खुलासा किया था, जिसमें करीब 30 करोड़ की धोखा धड़ी पकड़ी गई थी. रांची समेत पलामू, कोडरमा, लोहरदगा, सिमडेगा,और जामताड़ा जिलों में छापेमारी कर 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था.
ये भी पढ़ेंः- आपको भी समय-समय पर महसूस होती है कमजोरी, तो इन मिनरल्स व विटामिन का करें भरपूर प्रयोग, मिलेगी एनर्जी