न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के जनवरी सेशन की शुरुआत कल यानी बुधवार 21 जनवरी से होने जा रही हैं. परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. उम्मीदवारों को समय, ड्रेस कोड और दस्तावेजों को लेकर खास सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही परीक्षा से वंचित कर सकती हैं.
परीक्षा केंद्र पर कब तक मिलेगी एंट्री
जानकारी के मुताबिक, जेईई मेन परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर तय समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य हैं. सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि दोपहर 3 बजे से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश का समय दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया हैं. परीक्षा शुरू होने से ठीक आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी परिस्थिति में देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा, इसलिए समय से पहले पहुंचना बेहद जरूरी हैं.
कब-कब होगी जेईई मेन परीक्षा?
जनवरी सत्र के तहत जेईई मेन 2026 की परीक्षा अलग-अलग तिथियों में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को होगी. पेपर-1 यानी बीई/बीटेक की परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. वहीं, 29 जनवरी को पेपर-2 (बीआर्क और बी-प्लानिंग) की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस तरह जेईई मेन 2026 की पूरी परीक्षा प्रक्रिया 29 जनवरी तक चलेगी. इस वर्ष जेईई मेन के लिए देशभर से 14.10 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें बिहार से 62 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
लैब आवंटन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया
परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पर दिए गए बारकोड रीडर के जरिए कंप्यूटर लैब आवंटित की जाएगी. एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म पर बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और फोटो लगाना अनिवार्य हैं.
ये दस्तावेज साथ ले जाना जरूरी
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज अनिवार्य हैं:
जानकारी के मुताबिक, जेईई मेन परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर तय समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य हैं. सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि दोपहर 3 बजे से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश का समय दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया हैं. परीक्षा शुरू होने से ठीक आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी परिस्थिति में देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा, इसलिए समय से पहले पहुंचना बेहद जरूरी हैं.
ड्रेस कोड को लेकर क्या है नियम?
जेईई मेन के लिए कोई तय यूनिफॉर्म नहीं है, लेकिन सुरक्षा जांच में परेशानी से बचने के लिए ड्रेस कोड का पालन जरूरी हैं.
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- मेटल बकल या भारी बटन वाले कपड़े न पहनें
- टोपी, मफलर या सिर ढकने वाला कोई कपड़ा न पहनें
- चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट जैसे आभूषण वर्जित
- मोटे सोल वाले जूते न पहनें, साधारण चप्पल या सैंडल बेहतर
महिला उम्मीदवारों के लिए
- स्टोल, दुपट्टा, स्कार्फ से बचें
- जूलरी या किसी भी तरह की मेटल की चीजें न पहनें
- मौसम के अनुसार साधारण और आरामदायक कपड़े पहनें
जींस पहनने पर क्या है नियम
जींस पहनना पूरी तरह मना नहीं हैं. उम्मीदवार साधारण जींस पहन सकते हैं, लेकिन जिन जींस में मेटैलिक जिपर, बड़े बटन, बैज या सजावटी मेटल लगे हों, उनसे बचने की सलाह दी गई हैं.
कई छात्रों की परीक्षा तिथि बदली
इस बार कई परीक्षार्थियों की परीक्षा तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई हैं. जिन छात्रों की सिटी इंटीमेशन स्लिप में परीक्षा 21 से 24 जनवरी के बीच दिखाई गई थी, उनमें से कई का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो सका. बाद में जानकारी मिली कि उनकी परीक्षा 28 या 29 जनवरी को हो सकती है और एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा. बिना पूर्व सूचना तिथि बदले जाने से छात्र असमंजस में हैं कि परीक्षा स्थगित हुई है या वेबसाइट में तकनीकी समस्या हैं. जेईई मेन 2026 को लेकर एनटीए पूरी तरह सख्त हैं. समय, दस्तावेज और ड्रेस कोड का पालन न करने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता हैं. ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड, दिशा-निर्देश और समय-सारिणी को ध्यान से पढ़कर ही परीक्षा केंद्र जाएं.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, ठंड से मिली राहत