'एक बेहद खूबसूरत सफर रहा...' Arijit Singh का बड़ा ऐलान, प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

'एक बेहद खूबसूरत सफर रहा...' Arijit Singh का बड़ा ऐलान, प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

एक बेहद खूबसूरत सफर रहा arijit singh का बड़ा ऐलान प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

न्यूज़11 भारत
मुंबई/डेस्क:
बॉलीवुड के मशहूर और सबसे सफल गायकों में शुमार अरिजीत सिंह ने साल की शुरुआत में एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने उनके प्रशंसकों को भावुक कर दिया है. सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की है कि वह अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम स्वीकार नहीं करेंगे.

अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं और वर्षों से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए श्रोताओं का आभार जताया. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह बेहद खुशी के साथ यह जानकारी साझा कर रहे हैं कि अब वह प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे और यहीं इस सफर को विराम दे रहे हैं. उन्होंने अपने करियर को “एक बेहद खूबसूरत यात्रा” बताया.

अरिजीत के इस ऐलान के सामने आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. फैंस सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं और इस फैसले पर हैरानी के साथ-साथ भावुक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं.

ये भी पढ़ें- बिहार के कई नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को वाई प्लस श्रेणी की सिक्युरिटी 
 
संबंधित सामग्री

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई