IRCTC की ‘भारत गौरव ट्रेन’ से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा अवसर, कम खर्च ...

IRCTC की ‘भारत गौरव ट्रेन’ से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा अवसर, कम खर्च में पूरी धार्मिक यात्रा

irctc की ‘भारत गौरव ट्रेन’ से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा अवसर कम खर्च में पूरी धार्मिक यात्रा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भगवान शिव के भक्तों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) ने एक विशेष अवसर पेश किया हैं. आगामी 11 मार्च को भागलपुर से विशेष ‘भारत गौरव ट्रेन’ रवाना होगी, जो श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी. यह यात्रा 8 रात और 9 दिन की होगी और इसमें यात्रियों को रहने, खाने और घूमने जैसी सभी सुविधाएं रेलवे की ओर से एक ही पैकेज में दी जाएंगी.

कौन-कौन से ज्योतिर्लिंग होंगे शामिल?
इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु उज्जैन में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका और अहमदाबाद में अक्षरधाम मंदिर का दर्शन कर सकेंगे.

यात्रा के दौरान यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा, दिन में तीन बार शुद्ध शाकाहारी भोजन, स्थानीय भ्रमण के लिए बस सेवा, और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सभी सुविधाएं टिकट में शामिल रहेंगी. इस पैकेज को विशेष रूप से बुजुर्गों और परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया हैं. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए, IRCTC ने सभी स्टेशन पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की हैं.

कितने में होगी यात्रा और बुकिंग कैसे करें?
रेलवे ने तीन श्रेणियों में टिकट की व्यवस्था की है:
स्लीपर क्लास (इकोनॉमी): 18,850 रूपए प्रति व्यक्ति
थर्ड एसी (स्टैंडर्ड): 33,995 रूपए प्रति व्यक्ति
सेकंड एसी (कंफर्ट): 41,990 रूपए प्रति व्यक्ति

यात्रियों की सुविधा के लिए बुकिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. टिकट बुक करते समय कोविड-19 का टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा.

रिफंड और नियम
रेलवे ने रिफंड के नियम भी स्पष्ट कर दिए है, जैसे यात्रा से 15 दिन पहले टिकट रद्द करने पर 250 रूपए कटौती और यात्रा से 4 दिन से कम समय में रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा.
इस विशेष धार्मिक यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा हैं. लोग कम खर्च में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सपना पूरा करने के लिए रेलवे दफ्तरों में बड़ी संख्या में पूछताछ और बुकिंग करवा रहे हैं. 

यह भी पढ़े: करोड़ों की ठगी के मामले में सांसद मनोज तिवारी समेत कई फिल्मी सितारों पर केस, साकची थाने में FIR दर्ज
 

संबंधित सामग्री

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

देश-विदेश

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

इंडिया लौटते ही फिर छाईं राखी सावंत, बिग बॉस मराठी 6 में वाइल्ड कार्ड एंट्री