न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर अहमदाबाद से आ रही है. बताया जा रहा है कि कुवैत से लौट रही एक इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. मिली जानकारी के अनुसार, कुवैत से दिल्ली लौट रही इस इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद प्लेन में सवार 180 यात्रियों के सामान की शक्ति से जांच की जा रही है.
टिश्यू पेपर में लिखी मिली धमकी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह धमकी टिश्यू पेपर में लिखी मिली है. टिश्यू पेपर में लिखा था कि इस फ्लाइट को हाइजैक किया जाएगा साथ ही इसे बम से उड़ा दिया जाएगा. यह धमकी भरा टिश्यू पेपर मिलने के बाद तुरंत ही इस फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, प्लेन में बैठे हुए सभी यात्रियों के समान की शक्ति से जांच की जा रही है. अभी तक जीतने भी यात्रियों के समान की जांच की गई है. उसमें से किसी के भी सामान से किसी भी प्रकार का संदिग्ध वस्तु पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है. वहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि अब फ्लाइट को वहां से टेक-ऑफ करने में लगभग 2 घंटे का समय लग सकता है.
बम निरोधक दस्ता कर रही है जांच
वहीं मिली जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी लैंडिंग किए जाने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ता पूरी तरह से सतर्क हो गया है. यात्रियों के समान से लेकर इंडिगो फ्लाइट के चप्पे-चप्पे की शक्ति से जांच की जा रही है. वहीं इस खबर के बाद पूरे एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रनवे और प्लेन के आसपास आवाजाही रोक दी गई है. हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके.
यह भी पढ़ें: WOW MOMO गोदाम में लगी आग की चपेट में आने से अभी तक कुल 25 लोगों की मौत, मैनेजर सहित दो अन्य लोग गिरफ्तार