2025 ने अमेरिका ने रिकॉर्डतोड़ 1 लाख वीजा किए रद्द, सुरक्षा कारणों से उठाया कदम

2025 ने अमेरिका ने रिकॉर्डतोड़ 1 लाख वीजा किए रद्द, सुरक्षा कारणों से उठाया कदम

2025 ने अमेरिका ने रिकॉर्डतोड़ 1 लाख वीजा किए रद्द सुरक्षा कारणों से उठाया कदम

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पद सम्भाले एक साल हो गये हैं. इस दौरान उन्होंने टैरिफ और अप्रवासियों को लेकर ताबड़तोड़ कई फैसले लिए हैं. अप्रवासियों को देश से बाहर करने और देश में प्रवेश नहीं करने देने को लेकर उन्होंने कई कार्रवाइयां की हैं. इस मामले को लेकर जो ताजा रिपोर्ट सामने आयी है, उसके अनुसार पिछले एक साल में यानी 2025 में एक लाख से ज्यादा विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द किये गये हैं. ऐसा अमेरिका फर्स्ट नीति पर चल रहे डोनाल्ड ट्रम्प ने सीमा सुरक्षा और जनता की सुरक्षा को लेकर कदम उठाये हैं.

यह जानकारी देते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के मुख्य उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा, ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पिछले वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा सख्ती बरती जा रही है. पिछले एक साल विदेशी नागरिकों के 100,000 से ज़्यादा वीजा रद्द किये गये हैं. पिगॉट ने अमेरिका की इस कार्रवाई को एक रिकॉर्ड बताया. उन्होंने कहा कि 2024 के बाद से वीजा रद्द किए जाने के मामलों में 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

विदेश विभाग द्वारा बताया गया कि जिन अप्रवासियों के वीजा रद्द किए गए, उन पर या तो अपराधों का आरोप था या उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है. पिगोट ने आगे बताया कि कहा कि विदेश विभाग ने हाल ही में कंटीन्यूअस वेटिंग सेंटर लॉन्च किया है जिसका काम यह सुनिश्चित करना है कि अमेरिकी धरती पर सभी विदेशी नागरिक देश के कानून का पालन कर रहे हैं या नहीं.  अगर वे अमेरिका का कानून के विरुद्ध काम करते पाये जाते हैं तो उनका वीज़ा तुरंत रद्द कर दिया जा रहा है. अमेरिका की यह कार्रवाई सार्वजनिक सुरक्षा या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रांची और रामगढ़ पुलिस की सक्रियता से बरामद हुए बच्चे, पुलिस की सफलता से लापता बच्चों के घर लौटी खुशी

संबंधित सामग्री

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

झारखंड

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर