कड़कड़ाती ठंड में भी नहीं लगेगी सिहरन! ऊनी कपड़ों के बाद भी ठंड लगती है तो अपनाएं ये उपाय

कड़कड़ाती ठंड में भी नहीं लगेगी सिहरन! ऊनी कपड़ों के बाद भी ठंड लगती है तो अपनाएं ये उपाय

कड़कड़ाती ठंड में भी नहीं लगेगी सिहरन ऊनी कपड़ों के बाद भी ठंड लगती है तो अपनाएं ये उपाय

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
सर्दियों का मौसम आते ही लोग खुद को सिर से पैर तक ऊनी कपड़ों में ढक लेते हैं. बावजूद इसके कई लोगों को घर के अंदर और बाहर दोनों जगह कंपकंपी महसूस होती हैं. अगर ऊनी स्वेटर, टोपी, मोज़े और मफलर पहनने के बाद भी ठंड आपका पीछा नहीं छोड़ रही है, तो सिर्फ कपड़ों पर निर्भर रहना काफी नहीं हैं. कुछ छोटे लेकिन असरदार बदलाव आपको पूरी सर्दी राहत दे सकते हैं.

स्टाइल नहीं, सेफ्टी चुनें
अक्सर लोग सर्दियों में डेनिम या पॉलिएस्टर की जैकेट पहनते है, जो देखने में भले ही आकर्षक लगें, लेकिन ठंडी हवा को रोकने में ज्यादा कारगर नहीं होती. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्द मौसम में विंडप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट जैकेट पहनना ज्यादा फायदेमंद रहता हैं. डाउन फेदर जैकेट या पफर जैकेट ठंडी हवा को अंदर जाने से रोकती है और शरीर की गर्मी को बनाए रखने में मदद करती हैं.

घर के अंदर ठंड से कैसे बचें?
घर के अंदर ठंड से बचने के लिए हीटर एक विकल्प जरूर है, लेकिन हर कोई इसे खरीदना या इस्तेमाल करना नहीं चाहता. ऐसे में शरीर को अंदर से गर्म रखना सबसे बेहतर उपाय माना जाता हैं. इसके लिए खानपान में थोड़ा सा बदलाव काफी असर दिखा सकता हैं.

डाइट में करें स्मार्ट बदलाव
सर्दियों में गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखते हैं. अदरक, लहसुन, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, हल्दी और तुलसी जैसे मसाले शरीर में गर्माहट बढ़ाते हैं. इसके साथ ही शकरकंद, गाजर और चुकंदर जैसी सब्जियां भी ठंड से लड़ने में मदद करती हैं.

मीठा भी दे सकता है गर्माहट
गुड़, शहद, घी, खजूर, अंजीर, मुनक्का, बादाम और तिल में मौजूद पोषक तत्व शरीर की ऊर्जा बढ़ाते है और अंदर से गर्म रखते हैं. सीमित मात्रा में इनका सेवन सर्दियों में बेहद फायदेमंद माना जाता हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! मैक्लुस्कीगंज में माइनस पहुंचा तापमान
 
संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच