नया फोन दिला दो ना.. पति ने मोबाइल दिलाने से किया इनकार, पत्नी ने बच्चे संग दी जान

नया फोन दिला दो ना.. पति ने मोबाइल दिलाने से किया इनकार, पत्नी ने बच्चे संग दी जान

नया फोन दिला दो ना पति ने मोबाइल दिलाने से किया इनकार पत्नी ने बच्चे संग दी जान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई हैं. नया मोबाइल फोन न दिलाए जाने से नाराज एक 24 वर्षीय महिला ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना बीड तालुका के लिंबारूई क्षेत्र की बताई जा रही हैं.

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान प्राजक्ता उर्फ राधा रामेश्वर दराडे के रूप में हुई हैं. वह पिछले कुछ दिनों से पति रामेश्वर बाबासाहेब दराडे से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रही थी. आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पति ने मोबाइल दिलाने में असमर्थता जताई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ.

मासूम बेटे के साथ कुएं में छलांग
विवाद के बाद गुस्से और मानसिक तनाव में आकर प्राजक्ता अपने 3 साल 5 महीने के बेटे वेदांत को लेकर खेत के पास स्थित कुएं पर पहुंची और दोनों ने कुएं में छलांग लगा दी. इस घटना में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

यह घटना 31 दिसंबर 2025 की हैं. शुरुआत में पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु मानते हुए एडीआर दर्ज किया था. हालांकि, बाद में पति के पूरक बयान और गहन जांच के बाद मामले में नया मोड़ आया. 31 जनवरी 2026 को इस संबंध में विस्तृत एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें मृत महिला के खिलाफ अपने बेटे को पानी में डुबोकर मारने का आरोप लगाया गया हैं. बीड ग्रामीण थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस निरीक्षक अशोक मुदिराज पूरे मामले की जांच कर रहे है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा हैं.

यह भी पढ़े: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा-छत्तीसगढ़ 6 दिवसीय दौरा, आदिवासी कल्याण, शिक्षा और संस्कृति पर रहेगा फोकस
 
संबंधित सामग्री

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

झारखंड

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण