यूपी में पत्नी से लड़ाई कर ससुराल पहुंचा पति, गुस्से में आकार कर ली आत्महत्या

यूपी में पत्नी से लड़ाई कर ससुराल पहुंचा पति, गुस्से में आकार कर ली आत्महत्या

यूपी में पत्नी से लड़ाई कर ससुराल पहुंचा पति गुस्से में आकार कर ली आत्महत्या

न्यूज11 भारत

रांची/ डेस्क: यूपी के बिजनौर से एक बड़ी खबर निकाल के सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने आपसी लड़ाई के बाद ससुराल में जाकर आत्महत्या कर ली है. युवक की अपनी पत्नी के साथ लड़ाई चल रही थी. जिसके बाद गुस्से में आए युवक ने ससुराल के पास गन्ने के खेत में जाकर जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गई. जामुन के पेड़ के पास देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई.

ये है आत्महत्या की असल वजह

मृतक की पहचान विपिन कुमार पुत्र गोपाल सिंह के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, विपिन कुमार की कुछ समय पहले ही उनकी पत्नी से लड़ाई हुई थी. लड़ाई के बाद विपिन ने अपने फोन को तोड़ दिया था और अपने ससुराल में आकार रहने लगा था. ससुराल में रहते हुए विपिन मजदूरी का कार्य किया करता था. मगर वह बीते 3-4 दिन से लापता था और घर नहीं आ रहा था. जब सभी को उसकी कोई खबर नहीं मिलने पर ससुराल के परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया. खोजबीन के दौरान विपिन का शव गन्ने के खेत में जामुन के पेड़ से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की. प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

पुलिस कर रही हर पहलुओं से जांच

पुलिस ने विपिन के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि विपिन ने आत्महत्या किया है. मगर पुलिस को हत्या का भी शक है. पुलिस का यह भी कहना है कि जन तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती है. तब तक कुछ भी कहना गलत होगा. जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी तब ही हम अपने फाइनल रिजल्ट तक आ सकते हैं. अब देखना यह है कि क्या सच में विपिन ने आत्महत्या किया है या उसकी हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. वहीं विपिन के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिवार में उसकी मां और तीन भाई है. उनके पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है. 

यह भी पढ़ें: थार के पहियों के नीचे फंसा कारोबारी, स्थानीय लोगों की मदद से 25 मिनट बाद बचाया गया

संबंधित सामग्री

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार